CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tribal Hostel Development : छात्रावासों को आदर्श बनाने प्रमुख सचिव का सख्त निर्देश, सभी जरूरी व्यवस्थाएं इतने दिनों में दुरुस्त करने के निर्देश

Tribal Hostel Development : छात्रावासों को आदर्श बनाने प्रमुख सचिव का सख्त निर्देश, सभी जरूरी व्यवस्थाएं इतने दिनों में दुरुस्त करने के निर्देश

By Newsdesk Admin
15/05/2025
Share
Tribal Hostel Development
Tribal Hostel Development

सीजी भास्कर, 15 मई। आश्रम-छात्रावास (Tribal Hostel Development) को लेकर आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने राज्य के सभी कलेक्टरों, परियोजना-प्रशासकों और सहायक आयुक्तों को पत्र जारी किया है।

पत्र में कहा गया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शुरू होने से पहले (Hostel Facilities Improvement) के तहत सभी आश्रम-छात्रावासों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

पत्र में उल्लेख है कि (Adivasi Hostel Management) के अंतर्गत संचालित संस्थान छात्रों के अनुशासित व सर्वांगीण विकास का आधार हैं। यहाँ आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और कमजोर वर्ग के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में इन छात्रावासों के उन्नयन को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि कन्या छात्रावासों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित हों। साथ ही छात्रावासों में सफाई, गद्दा-चादर की स्वच्छता, नेफ्थालिन की व्यवस्था तथा बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे नाखून-कटिंग, बाल कटवाना और साफ कपड़ों का ध्यान रखा जाए। (Clean Hostel Environment)

खपरैल या जर्जर भवनों की मरम्मत बरसात के पहले अनिवार्य रूप से कराई जाए। शौचालय, स्नानागार, विद्युत उपकरणों की मरम्मत और रंग-रोगन पूरा कराया जाए। दीवारों पर शैक्षणिक संदेश और श्लोक अंकित किए जाएं। (Government Hostel Instructions)

प्री-मैट्रिक आश्रमों में रहने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति (शिष्यवृत्ति) का भुगतान ऑनलाइन हो और वर्ष 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति का नवीनीकरण 30 मई तक अनिवार्य रूप से पूरा कर 10 जून तक प्रथम किश्त जारी की जाए।

प्रमुख सचिव ने आदेश दिया कि अधीक्षक और चौकीदार आश्रम परिसर में अनिवार्य रूप से निवास करें, बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित हो, नशे के दुष्प्रभावों से बच्चों को जागरूक किया जाए और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो।

आश्रम परिसर में बागवानी, वृक्षारोपण और हर माह निगरानी समिति की बैठक के साथ पालक-विद्यार्थी सम्मेलन आयोजित किया जाए।

कन्या छात्रावासों की निगरानी विशेष रूप से हो और वहां कार्यरत कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नजर रखी जाए। सभी सहायक आयुक्त, क्षेत्र संयोजक और मण्डल संयोजक द्वारा प्रत्येक माह आश्रमों का निरीक्षण कर उन्हें (Ideal Tribal Hostels) की दिशा में विकसित किया जाए।

Wildlife Crime : छत्तीसगढ़ में गर्भवती बायसन का बेरहमी से शिकार, सिर-पैर काटकर भ्रूण निकाला गया
रायपुर: 9 मामलों का हिस्ट्रीशीटर सट्टा खिलाते गिरफ्तार, 6 सटोरिए भी दबोचे गए…
Tanzania Gold Mine Scam : विदेशी निवेश का झांसा, सुनहरी खदान की कहानी और रायपुर में करोड़ों की ठगी का खुलासा
13 साल की नाबालिग बच्ची से मारपीट:रात में घर से भागी, 8 हजार रुपए सैलरी में NMDC AGM बिहार से काम करवाने लाए थे
Sleeper Vande Bharat Train: दिवाली से पहले पटना-नई दिल्ली रूट पर दौड़ेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत, जानें किराया और टाइमिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Success Story
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा

सीजी भास्कर, 30 जून :  बदलते दौर में…

Bastar Police Transfer
Bastar Police Transfer : बस्तर में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का दर्द, तबादले की मांग लेकर आज PHQ पहुंचेंगे परिजन

सीजी भास्कर, 30 जून। बस्तर संभाग में लंबे…

Aadhaar App
Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार…

Jashpur Tourism
Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana
Atal Utkrisht Shiksha Yojana : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 30 जून। श्रमिक परिवारों के बच्चों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?