CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hi-tech smuggling game : ट्रेन के बाथरूम की फॉल्स सीलिंग में छिपाया लाखों का गांजा

Hi-tech smuggling game : ट्रेन के बाथरूम की फॉल्स सीलिंग में छिपाया लाखों का गांजा

By Newsdesk Admin
30/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ GRP ने नशे को सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। GRP ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी हीराकुंड एक्सप्रेस के AC कोच में छापा मारकर करीब 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसे बाथरूम में फॉल्स सीलिंग के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस की भनक लगते ही अज्ञात तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश की जा रही है। (Hi-tech smuggling game)

Hi-tech smuggling game : क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की तरफ से आ रही ट्रेन संख्या 20807 अप हीराकुंड एक्सप्रेस में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम अलर्ट हो गई और ट्रेन के रायगढ़ स्टेशन पहुंचते ही घेराबंदी की गई।

जीआरपी के जवानों ने जब ट्रेन के एसी कोच एम-1 (M-1) की सघन तलाशी ली, तो तस्करों की चालाकी देखकर वे भी दंग रह गए। तस्करों ने गांजे के पैकेटों को बोगी के बाथरूम के ऊपर बनी फॉल्स सीलिंग के भीतर छिपाकर रखा था। पुलिस ने सीलिंग को खोलकर 10 किलोग्राम गांजा सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जब्त कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

जीआरपी रायगढ़ ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत अपराध (Hi-tech smuggling game) दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन उड़ीसा की तरफ से आ रही थी, जिससे अंदेशा है कि गांजे की यह खेप उड़ीसा से ही लोड की गई थी। फिलहाल रेलवे पुलिस स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार संदेही तस्करों का सुराग लगाया जा सके।

 

Inhuman Treatment of Widow: प्रेम प्रसंग के शक में विधवा के साथ बर्बरता, गांव में अर्धनग्न घुमाकर की गई पिटाई
छत्तीसगढ़ के जिलों में सीनियर IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, कलेक्टर्स से रिपोर्ट ले योजनाओं की करेंगे मॉनिटरिंग, चीफ सेक्रेटरी को देंगे रिपोर्ट
युद्ध के दौरान ब्लैकआउट क्या होता है…? गाड़ियों की लाइट पर काले रंग से लेकर घर की बत्ती तक लागू होते हैं ये नियम
सौरव गांगुली के भैया-भाभी के साथ बड़ा हादसा, समंदर की उफनती लहरों में…..
Godariwala Dham : मुख्यमंत्री साय ने गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदास राम की बरसी महोत्सव में की शिरकत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?