CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जिंदगी अहम है, सैलरी नहीं…, BCCI से नाराज हुआ कंगारू दिग्गज, विदेशी खिलाड़ियों को दी ये सलाह

जिंदगी अहम है, सैलरी नहीं…, BCCI से नाराज हुआ कंगारू दिग्गज, विदेशी खिलाड़ियों को दी ये सलाह

By Newsdesk Admin 16/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 मई। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है और बॉर्डर पर स्थिति भी सामान्य हो रही है।

Contents
IPL-PSL को शिफ्ट करना चाहिएIPL 2025 में बाकी मैचों का शेड्यूल

ऐसे में बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के बाकी 17 मैचों को 17 मई से कराने का फैसला लिया है। आईपीएल 2025 को दोबारा शुरू करने की तो घोषणा कर दी गई, लेकिन फ्रेंचाइजी के लिए अब समस्याएं खड़ी हो गई हैं। दरअसल कई विदेशी खिलाड़ी इंटरनेशनल असाइनमेंट और अन्य वजहों से अब आईपीएल के मुकाबले मिस करने जा रहे हैं।

बीसीसीआई विदेशी क्रिकेट बोर्ड्स से संपर्क में है और वो इस कोशिश में लगा हुआ कि ओवरसीज खिलाड़ी टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए भारत दोबारा आएं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का मानना है कि किसी खिलाड़ी को टूर्नामेंट में वापस आने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।

कहा जा रहा कि बीसीसीआई ने कथित तौर पर विदेशी क्रिकेट बोर्डों पर अपने खिलाड़ियों को बाकी मैचों के लिए उपलब्ध कराने के लिए दबाव डाला है।

जॉनसन का मानना है कि खिलाड़ियों की जिंदगी महत्वपूर्ण है, सैलरी नहीं.मिचेल जॉनसन ने वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में अपने कॉलम में लिखा, ‘अगर मुझे यह निर्णय लेना है कि क्या मुझे भारत वापस जाकर टूर्नामेंट पूरा करना चाहिए तो यह एक आसान फैसला होगा। मेरा जवाब होगा नहीं।

जीवन और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज है, सैलरी नहीं। यह एक व्यक्तिगत निर्णय है।’‘

IPL-PSL को शिफ्ट करना चाहिए

मिचेल जॉनसन लिखते हैं, ‘किसी को भी वापस आने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए या दबाव महसूस करना नहीं चाहिए। चाहे आईपीएल हो या पाकिस्तान सुपर लीग (PSL), जो अभी रुकी हुई है। दोनों टूर्नामेंटों को अभी खत्म कर देना चाहिए या किसी और जगह पर शिफ्ट करने पर विचार करना चाहिए, लेकिन ऐसा करना महंगा वित्तीय रूप से साबित हो सकता है।’

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने 73 टेस्ट मैचों में 313 विकेट, जबकि 153 वनडे इंटरनेशनल और 30 टी20 इंटरनेशनल में क्रमश: 239 और 38 विकेट चटकाए। जॉनसन आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI), कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेल चुके हैं।

IPL 2025 में बाकी मैचों का शेड्यूल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs कोलकाता नाइट राइडर्स 17 मई शाम 7:30 बजे बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स Vs पंजाब किंग्स 18 मई दोपहर 3:30 बजे जयपुर, दिल्ली कैपिटल्स Vs गुजरात टाइटन्स 18 मई शाम 7:30 बजे दिल्ली, लखनऊ सुपर जायंट्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद 19 मई, शाम 7:30 बजे लखनऊ, चेन्नई सुपर किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स 20 मई, शाम 7:30 बजे दिल्ली, मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स, 21 मई शाम 7:30 बजे मुंबई, गुजरात टाइटन्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स 22 मई, शाम 7:30 बजे अहमदाबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs सनराइजर्स हैदराबाद‌ 23 मई शाम 7:30 बजे बेंगलुरु, पंजाब किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स 24 मई शाम 7:30 बजे जयपुर, गुजरात टाइटन्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स 25 मई दोपहर 3:30 बजे अहमदाबाद, सनराइजर्स हैदराबाद Vs कोलकाता नाइट राइडर्स 25 मई, शाम 7:30 बजे दिल्ली, पंजाब किंग्स Vs मुंबई इंडियंस 26 मई दोपहर 3:30 बजे जयपुर, लखनऊ सुपर जायंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 27 मई शाम 7:30 बजे लखनऊ।

क्वालिफायर 1, 29 मई, शाम 7:30 बजे, एलिमिनेटर, 30 मई, शाम 7:30 बजे, क्वालिफायर 2, 1 जून शाम 7:30 बजे और फाइनल, 3 जून शाम 7:30 बजे।

You Might Also Like

अश्वगंधा की पत्तियों पर प्रतिबंध, फूड प्रोडक्ट्स में अब सिर्फ जड़ का ही उपयोग मान्य

मुंबई इंडियंस की जबरदस्त जीत Gt को हराया एक तरफा

मौसम अलर्ट: 17 जिलों में आंधी-बारिश और तेज बिजली गिरने की चेतावनी

विमान हादसे की खबर निकली अफवाह, जंगल की आग से फैला दहशत का भ्रम

वन विभाग की कार्रवाई: शिकार करते 5 आरोपी पकड़े, पक्षी और गिलहरी बरामद

Newsdesk Admin 16/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

अश्वगंधा की पत्तियों पर प्रतिबंध, फूड प्रोडक्ट्स में अब सिर्फ जड़ का ही उपयोग मान्य

सीजी भास्कर 21अप्रैल खाद्य सुरक्षा नियामक ने अश्वगंधा…

पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त संदेश, ‘भारत भूलता नहीं, न्याय हो चुका’

सीजी भास्कर 21अप्रैल पहलगाम आतंकी हमले की पहली…

एलपीजी जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई, 419 जगह छापे; बुकिंग अब सामान्य स्तर पर लौटी

सीजी भास्कर 21अप्रैल प्रदेश में अफवाहों के चलते…

रायगढ़ में पुलिसकर्मी पर मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई गुहार

सीजी भास्कर 21अप्रैल रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण…

धमतरी में पहली बार युवा उत्सव 2026, 24-25 अप्रैल को इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं और तकनीकी इवेंट

सीजी भास्कर 21अप्रैल धमतरी में युवाओं की प्रतिभा…

You Might Also Like

देश-दुनिया

अश्वगंधा की पत्तियों पर प्रतिबंध, फूड प्रोडक्ट्स में अब सिर्फ जड़ का ही उपयोग मान्य

21/04/2026
खेल

मुंबई इंडियंस की जबरदस्त जीत Gt को हराया एक तरफा

20/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

मौसम अलर्ट: 17 जिलों में आंधी-बारिश और तेज बिजली गिरने की चेतावनी

20/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

विमान हादसे की खबर निकली अफवाह, जंगल की आग से फैला दहशत का भ्रम

20/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?