CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सिंहदेव बोले- फॉरेन एक्सचेंज बचाने इम्पोर्ट नहीं किया खाद:कहा- केंद्र सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा..

सिंहदेव बोले- फॉरेन एक्सचेंज बचाने इम्पोर्ट नहीं किया खाद:कहा- केंद्र सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा..

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून |

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने फॉरेन एक्सचेंज बचाने के लिए कम खाद का इम्पोर्ट कर रही है। इस कारण प्रदेश में किसानों को खाद जरूरत के मुताबिक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सरगुजा संभाग में किसानों की मांग का मात्र 16 प्रतिशत खाद ही उपलब्ध हो सका है। किसानों को खाद ही नहीं मिलेगा तो खेती कैसे करेंगे।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों और आम लोगों को यह जानना जरूरी है कि खेती के लिए सबसे जरूरी खाद डीएपी, यूरिया का आयात होता होता हैं। केंद्र सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि हमारे पास रिकार्ड 800 बिलियन डालर से अधिक का फारेन एक्सचेंज है, फिर सरकार किसानों को डीएपी नहीं खरीदकर क्यों वंचित कर रही है।

खाद की उपलब्धता की स्थिति चिंताजनक

टीएस सिंहदेव ने सरगुजा संभाग का उदाहरण देते हुए कहा कि संभाग में खरीफ फसल के लिए डीएपी का लक्ष्य 24 हजार टन का रखा गया है लेकिन इसके विरूद्ध 17 जून तक की स्थिति में संभाग में महज 3946.24 टन अर्थात 16.44 प्रतिशत ही डीएपी उपलब्ध हो सका है। यूरिया भी संभाग में 22230 के एवज में 10 हजार 804 टन ही उपलब्ध हुआ है जो 50 प्रतिशत से कम है।

सिंहदेव ने कहा कि जिन खाद के तत्वों की आज आवश्यकता है जो संभाग में 16.44 प्रतिशत ही उपलब्ध है। इफको लुण्ड्रा के 12 समितियों में से 8 समितियों में उपलब्ध नहीं है। डीएपी 12 में से 6 समितियों में भण्डारण नहीं किया गया है। इससे सरकार की लचर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं सरकार ने चोरी से इफको का रेट ढाई सौ बढ़ा दिया गया और किसी को पता नहीं चला।

किसानों के साथ धोखा

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरकार किसी व्यवसायिक साजिश के तहत खाद के आयात में यह रवैया अपना रही है। धान के एमएसपी में मात्र 49 रुपए प्रतिक्विंटल की बढ़ोत्तरी की है और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने किसानों की बहुत बड़ी मदद की है। यह किसानों के साथ धोखा है।

चार बड़ी योजनाएं ठप

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि किसानों के लिए चार बड़ी योजनाएं केंद्र द्वारा संचालित होती है। आश्चर्य है कि इस बार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, जैविक खेती , परंपरागत कृषि विकास योजना का लाभ किसानों नहीं मिल रहा है। इन योजनाओं के तहत केंद्र जो राशि उपलब्ध करा रही है उसका उपयोग शून्य है।

समितियों के फर्जीवाड़े की हो जांच

सिंहदेव ने आगे कहा कि सरगुजा संभाग में समितियों के काम काज में अनियमितता सामने आई है। खाद, नकली बीज से लेकर फर्जी लोन निकालकर गबन किए जा रहे है। बलरामपुर जिले में 26 करोड़ का घोटाला हुआ।

इस मामले में 11 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार हुए। अन्य समितियों की भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। एक जायज किसानों को राशि नहीं मिल रही है और कुछ लोग नाजायज तरीके से लोन निकालकर गबन कर रहे हैं।

OnePlus 9000mAh Battery Phone: बैटरी को लेकर OnePlus की नई चाल, गेम ही बदल देगा ये अपकमिंग स्मार्टफोन
छत्‍तीसगढ़ गृह विभाग सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, हाई कोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्‍यास बने अध्‍यक्ष
CG DHAN KHARIDI : 15 से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, डिस्प्ले होंगे धान उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर
Animesh Kujur National Record : 100 मीटर में चमका छत्तीसगढ़ का सितारा, अनिमेष कुजूर ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
Illegal Sand Mining Bilaspur : रेत की साम्राज्य में सेंध…बिलासपुर में अब तक की सबसे बड़ी अवैध खनन पर कार्रवाई…42 वाहन जब्त…1000+ ट्रैक्टर डंपिंग का भंडाफोड़…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Helmet Rally
Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह सीजी भास्कर, 03 जुलाई।…

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?