CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रंप ने पहले कहा भारत ने जीरो टैरिफ की पेशकश की, अब बोले- मुझे डील को लेकर हड़बड़ी नहीं

ट्रंप ने पहले कहा भारत ने जीरो टैरिफ की पेशकश की, अब बोले- मुझे डील को लेकर हड़बड़ी नहीं

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17मई | अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले भारत से डील को लेकर दावा किया था कि भारत ने अमेरिका को Zero Tariff का ऑफर दिया है, लेकिन अब उनके सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं. अब एक बार फिर टैरिफ पर डोनाल्‍ड ट्रंप का बयान आया है. उन्‍होंने कहा है कि अभी उन्‍हें इस डील को लेकर कोई जल्‍दबाजी नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर सभी टैरिफ खत्म करने की पेशकश की है. ट्रंप ने इस कदम को ऐतिहासिक व्यापारिक जीत बताते हुए कहा कि वे व्यापार करना लगभग असंभव बना देते हैं. क्या आपको पता है कि वे अमेरिका के लिए अपने टैरिफ में 100% कटौती करने को तैयार हैं?

लेकिन मुझे इस डील की कोई जल्‍दी नहीं है. हालांकि भारत ने अभी तक अपने बयान में जिरो टैरिफ की बात नहीं कही है. ऐसे में डोनाल्‍ड ट्रंप का ये दावा थोड़ा अस्‍पष्‍ट लगता है.

हर कोई करना चाहता है डील- ट्रंप
जिरो टैरिफ का दावा करने के बावजूद भी ट्रंप को इस डील की जल्‍दबाजी नहीं दिख रही है. उन्‍होंने आगे कहा कि उन्हें किसी भी समझौते को औपचारिक रूप देने की ‘जल्दबाजी’ नहीं है. लेकिन यह जल्द ही होगा. मुझे कोई जल्दी नहीं है. हर कोई हमारे साथ डील करना चाहता है,’ उन्होंने कहा कि बाकी देशों के साथ भी डील वास्तव में बहुत करीब है.

जिरो टैरिफ पर भारत का बयान
हालांकि कुछ देर बाद ही भारत का भी बयान सामने आया. पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्‍पष्‍ट किया कि अमेरिका के साथ व्‍यापार वार्ता जारी है, जटिल है और अभी अंतिम नहीं हुई है. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है. ये जटिल चर्चाएं हैं. जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं होता. कोई भी व्यापार सौदा परस्पर लाभकारी होना चाहिए, इसे दोनों देशों के लिए कारगर होना चाहिए. जब ​​तक ऐसा नहीं हो जाता, तब तक इस पर कोई भी निर्णय लेना जल्दबाजी होगी.

मूडीज ने अमेरिका की घटाई रेटिंग
ट्रंप की कारोबार संबंधी तेजी की बातें ऐसे वक्‍त में आई हैं, जब अमेरिका अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर बढ़ते सवालों का सामना कर रहा है. मूडीज ने बढ़ते कर्ज, बढ़ती ब्‍याज कॉस्‍ट, राजकोषीय घाटा और अमेरिका में राजनीतिक शिथिलता का हवाला देते हुए अमेरिका की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को उसके टॉप लेवल Aaa से घटाकर Aa1 कर दिया है.

विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि इससे अमेरिकी सरकार के लिए उधार लेने की लागत बढ़ सकती है, वित्तीय बाजार अस्थिर हो सकते हैं और दुनिया के वित्तीय सुरक्षित पनाहगाह के रूप में अमेरिका में वैश्विक विश्वास कम हो सकता है. भले ही ट्रम्प विदेश में व्यापार लाभ का अनुमान लगा रहे हों.

Ranchi: पहले घर में घुसकर की लूटपाट, फिर जंगल ले जाकर पति के सामने महिला के साथ किया रेप
शेमार जोसेफ पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, 11 महिलाओं ने दर्ज कराई FIR, एक नाबालिग भी शामिल
Raipur To Jabalpur Train : रायपुर से जबलपुर के बीच दौड़ेगी नई यात्री ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दी हरी झंडी
Eye Donation India : सिम्स में चमत्कारिक सफलता: धान की बाली से जख्मी आंखों में लौटी रोशनी, 4 मरीजों का सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण
Gujarat By-Elections 2025: गुजरात के विसावदर और कडी उपचुनाव में मतदान का पहला आंकड़ा आया सामने, कहां हुई ज्यादा वोटिंग?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?