CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG युक्तियुक्तकरण : शिक्षिका सरोज सिंह के तबादला आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे

CG युक्तियुक्तकरण : शिक्षिका सरोज सिंह के तबादला आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

दो दिन में अभ्यावेदन प्रस्तुत करने निर्देश

सीजी भास्कर, 11 जून। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में रविन्द्र अग्रवाल की एकल पीठ ने शिक्षिका सरोज सिंह के पक्ष में अंतरिम राहत प्रदान करते हुए उनके स्थानांतरण आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

आपको बता दें कि युक्तियुक्तकरण के बाद सरोज सिंह का स्थानांतरण अतिशेष के रूप में कर दिया गया था। कोर्ट ने निर्देशित किया है कि याचिकाकर्ता आगामी दो दिनों के भीतर संबंधित विभाग को एक ताजा अभ्यावेदन प्रस्तुत करेंगी, और तब तक के लिए उनके तबादले के आदेश पर रोक प्रभावी रहेगी।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अनादि शर्मा ने पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष यह तर्क रखा कि उनकी मुवक्किल वर्ष 2018 से वर्तमान विद्यालय में कार्यरत हैं और उन्होंने अंग्रेज़ी के साथ-साथ भूगोल विषय भी पढ़ाया है। क्योंकि विद्यालय में भूगोल विषय का कोई अन्य शिक्षक उपलब्ध नहीं था।

इसके बावजूद उन्हें एकतरफा रूप से 45 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। जबकि हाल ही में उच्च न्यायालय के आदेश से बहाल की गई एक अन्य व्याख्याता अनूपमा सारवगी को उसी विद्यालय में अंग्रेज़ी पढ़ाने हेतु पदस्थ कर दिया गया है।

अधिवक्ता शर्मा ने यह भी इंगित किया कि याचिकाकर्ता की वरिष्ठता है, और उनका स्थानांतरण शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ उनके पारिवारिक दायित्वों को भी प्रभावित करेगा।

न्यायमूर्ति रविन्द्र अग्रवाल की एकलपीठ ने प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के तर्कों को विचारणीय मानते हुए स्थानांतरण आदेश को स्थगित रखा है और यह निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता दो दिवस के भीतर ताजा अभ्यावेदन प्रस्तुत करें, जिस पर विभाग नियमानुसार विचार कर निर्णय लेगा।

यह आदेश राज्य के भीतर शिक्षकों के मनमाने स्थानांतरणों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से उन मामलों में जहाँ वर्षों की सेवा, विषय विशेषज्ञता और न्यायिक संतुलन की उपेक्षा की जाती है।
Bhilai Steel Plant Scrap Theft : ब्लास्टिंग यार्ड तक पहुंचा चोरी का खेल: BSP से 1 टन स्क्रैप उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, मास्टरमाइंड पकड़ा गया
नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, होटल में ले जाकर बार-बार बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो जान से मारने की दी धमकी, मामला भिलाई का
अफेयर के शक में युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, खुद पुलिस को दी सूचना
मिस्ड कॉल से नंदकुमार की बीजेपी सदस्यता पर भूपेश बघेल का तंज, देखना है कि सदस्यता वेरीफाई होगी या नहीं, मामले में भाजपा के मंत्री का महत्वपूर्ण बयान
CBSE School Regulations : CBSE ने स्कूलों में कक्षाओं के सेक्शन को लेकर बदले नियम, अब ये नए नियम होंगे लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Veterinary Medicine Center 
Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र

जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी…

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों…

Bank of Baroda SO Recruitment
Bank of Baroda SO Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, लाख रुपये से ज्यादा तक मिलेगी सैलरी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Double Murder
Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह

लैलूंगा थाना क्षेत्र में मां और उसकी 10…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?