CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आकाशीय बिजली गिरते ही हराभरा पेड़ बना आग का गोला… पास खड़े 8 लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक

आकाशीय बिजली गिरते ही हराभरा पेड़ बना आग का गोला… पास खड़े 8 लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share
Lightning Strike
Lightning Strike

सीजी भास्कर, 17 मई। शुक्रवार की शाम तेज आंधी और मूसलधार बारिश हुई। इसी के साथ बिहार के बगहा इलाके में नगर के मस्तान टोला में आकाशीय बिजली भी गिरी, जिसकी चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मस्तान टोला इलाके में लोग एक तरकुल (ताड़) के पेड़ के पास खड़े थे। अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और ताड़ का हराभरा पेड़ जलने लगा। पेड़ के पास खड़े छह लोग चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। इसके आलावा दो अन्य लोग भी पास के इलाके में घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली गिरने की तेज आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर तक चीख-पुकार का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि घायलों को फौरन इलाज दिया गया और जिनकी हालत ज्यादा गंभीर थी उन्हें रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं आम होती जा रही हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

इस घटना के बाद बगहा के मस्तान टोला समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग अब भी सहमे हुए हैं। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

Shahdara Firing Incident: खाली समझकर तानी पिस्तौल, युवक के माथे में जा लगी गोली – हालत गंभीर
नाम बदलो, मंदिर बनाओ, रोजगार दो! TTD की आपात बैठक में कई बड़े फैसले, तिरुपति हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग
Valentines Day : बॉयफ्रेंड ने होटल में लगाई फांसी, गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताई यह बात…..! परिजनों को पुलिस ने दी सूचना, तफ्तीश जारी
Online Fraud Ghaziabad: गाजियाबाद के PhD स्कॉलर ऑनलाइन ढूंढ़ रहे थे दुल्हन, लग गया 49 लाख का चूना
Atal Nagar Vikas Pradhikaran : कर्जमुक्त हुआ नवा रायपुर अटल नगर प्राधिकरण, अब विकास दौड़ेगा पूरी रफ्तार से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?