CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत के जवाब में नकल पर उतरा पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की अगुवाई में विदेश टीम भेजेंगे PM शहबाज

भारत के जवाब में नकल पर उतरा पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की अगुवाई में विदेश टीम भेजेंगे PM शहबाज

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई |

ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद अब केंद्र सरकार वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को बेनकाब करने की तैयारी कर रही है. सरकार ने ऐसे में सभी दलों के 40 सांसदों की टीम बनाई है जिसे 7 डेलिगेशन में बांटा है. ये सांसद दुनिया को बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा गढ़ है. अब पाकिस्तान ने भी भारत की पहल की नकल की है.

अपनी वैश्विक कूटनीति को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी को चुना है. शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिलावल को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी.

पाकिस्तान की रणनीति और बिलावल की भूमिका
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने बिलावल के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है, जिसमें पूर्व मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान, हिना रब्बानी खार और पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी शामिल हैं. बिलावल ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुझसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांति के लिए पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अनुरोध किया. मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”

विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम पाकिस्तान की कोशिश है कि वह दुनिया में अपना पक्ष स्पष्ट कर सके और भारत की कूटनीतिक बढ़त को संतुलित कर सके. हालांकि, भारत के संगठित और बहुपक्षीय प्रयासों के सामने पाकिस्तान की इस पहल की प्रभावशीलता पर सवाल भी उठ रहे हैं.

भारत ने गठित की इन सांसदों की टीम

शनिवार को भारत सरकार ने भी इसी प्रकार की पहल करते हुए संसद मामलों के मंत्रालय के माध्यम से जानकारी दी कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले समेत अन्य वरिष्ठ नेता दुनिया के प्रमुख देशों में जाकर भारत का पक्ष रखेंगे. थरूर अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राज़ील और कोलंबिया की यात्रा करेंगे, जबकि सुले मिस्र, क़तर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका जाएंगी.

इस भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के सदस्य शामिल हैं, जिनमें कनिमोझी, संजय झा, रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा और श्रीकांत शिंदे जैसे नाम प्रमुख हैं. इनका मकसद है कि भारत का रुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों तक स्पष्ट और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर एक लिस्ट जारी कर बताया है कि कौन सा सांसद किस देश में जाएगा और उसके डेलिगेशन में कौन-कौन शामिल होगा. इसके साथ ही किरेन रिजिजू ने कहा कि ये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे. ये प्रतिनिधिमंडल दुनिया को ये मैसेज देगा कि भारत आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप के खिलाफ सख्त और एकजुट रुख रखता है. प्रतिनिधिमंडल में कई दलों के सांसद, प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और वरिष्ठ राजनयिक शामिल होंगे.

After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terror : मेडिकल स्टोर में पिस्टल दिखाकर मांगी कार
महाकाल दर्शन करने आए युवक की डूबने से मौत, 6 दोस्तों के साथ आया, शिप्रा नदी के गहरे पानी में..
CG News : पुजारी के घर 1.30 करोड़ की डकैती 🛑 पत्नी को बंधक बनाया फिर नोटों से भरी पेटी ले गए 🛑 CCTV में कैद आरोपियों की स्कार्पियो कार, पुजारी ने कहा पेटी में करोड़ रूपये थे यह नहीं था मालूम
WhatsApp Plus : अब व्हाट्सऐप के लिए भी देना होगा पैसा? 79 रुपये वाले नए प्लान में क्या मिलेगा खास
24 AC कमरे, जिम, स्पा सुविधाओं वाली क्रूज सेवा UP में, जल्द शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?