CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गोल्डन टेंपल पर पाक का नापाक हमला नाकाम! भारतीय वायु रक्षा ने बरसाई आग, दुश्मन के ड्रोन-मिसाइलें राख

गोल्डन टेंपल पर पाक का नापाक हमला नाकाम! भारतीय वायु रक्षा ने बरसाई आग, दुश्मन के ड्रोन-मिसाइलें राख

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

सीजी भास्कर 19 मई ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने आठ मई को मिसाइलों और ड्रोन से अमृतसर के गोल्डन टेंपल और पंजाब के अन्य शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी थीं.

लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें धराशायी कर दिया था. 15वीं इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्री ने सोमवार को बताया कि सेना के एयर डिफेंस गनर्स ने गोल्डन टेंपल की ओर निशाना कर छोड़े गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया था. मेजर जनरल ने कहा कि यह जानते हुए कि पाक सेना के पास कोई तय टारगेट नहीं है.

हमने अनुमान लगाया कि वे भारतीय सेना के प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थल सहित रिहायशी इलाकों को निशाना बनाएंगे. इनमें से गोल्डन टेंपल सबसे प्रमुख था. हमने गोल्डन टेंपल को एक पूरा एयर डिफेंस कवर देने के लिए अतिरिक्त आधुनिक हथियार जुटाए थे. 8 मई की सुबह अंधेरे में पाकिस्तान ने मानवरहित हवाई हथियारों मुख्य रूप से ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों के साथ बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया.उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए हम पूरी तरह से तैयार थे क्योंकि हमें इसकी आशंका थी. हमारे बहादुर आर्मी एयर डिफेंस गनर्स ने पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादों को असफल कर दिया और गोल्डन टेंपल पर टारगेटेड सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया.

इस तरह हमने हमारे गोल्डन टेंपल पर एक खरोंच भी नहीं आने दी. मेजर जनरल ने कहा कि भारतीय सेना पेशेवर और जिम्मेदार फोर्स है, जिसने हमेशा बिना उकसावे के संयमित तरीके से ही जवाब दिया है. हमने सटीक हथियारों से सिर्फ आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया है. वहीं, पाकिस्तानी सेना के पास भारत पर हमला करने के लिए कोई वैध टारगेट नहीं है और ना ही पाकिस्तानी सेना के पास भारतीय सेना का सामना करने का साहस और क्षमता है.

पाकिस्तान राष्ट्रीय नीति के तौर पर आतंकवाद का इस्तेमाल करता है.भारतीय सेना ने आकाश मिसाइल सिस्टम, L-70 एयर डिफेंस गन सहित भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम का सोमवार को डेमो भी दिखाया कि किस तरह पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से अमृतसर के गोल्डन टेंपल और पंजाब के अन्य शहरों को बचाया गया.

मेजर जनरल ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सटी निशाने के साथ पाकिस्तान में कई जगह हमले किए. बहावलपुर और मुरिदके जैसे आतंकी गढ़ों पर हमला किया गया. इन नौ आतंकी ठिकानों में से मुरिदके लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर है जबकि बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा है. इन हमलों के बाद हमने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि हमने जानबूझकर पाकिस्तान के किसी सैन्य ठिकाने या सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाया.

CGRERA Fine on Godrej Properties : बिना पंजीयन विज्ञापन पर ₹10 लाख जुर्माना, बिक्री पर रोक
इंदौर के लिए अच्‍छी खबर: दो नए प्लेटफार्म हो रहे तैयार, अधिकांश ट्रेनें लक्ष्‍मीबाई स्‍टेशन से चलेंगी
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, रवनीत बिट्टू के मंत्री बनने से थे नाराज, हरियाणा चुनाव में पड़ सकता है असर
MLA presented roses to the traders : पैदल 3 घंटे चल दो मार्केट की हर दुकान में पहुंचे MLA रिकेश, व्यापारियों को गुलाब भेंट कर “जीएसटी बचत” की दी बधाई
छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों के प्रमोशन पर रोक हटी:हाईकोर्ट ने माना राज्य शासन की प्रमोशन नीति सही, पदोन्नति के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?