CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चारधाम यात्रा क्षेत्र में 10 दिन में 3 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं, 6 की मौत, हवाई सुरक्षा पर उठे सवाल

चारधाम यात्रा क्षेत्र में 10 दिन में 3 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं, 6 की मौत, हवाई सुरक्षा पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

19 मई 2025 :

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा क्षेत्र में लगातार हो रही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं ने हवाई सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीते दस दिनों के भीतर उत्तराखंड के तीर्थ क्षेत्रों में तीन हेलिकॉप्टर हादसे हो चुके हैं, जिनमें छह लोगों की मौत हो चुकी है. इन घटनाओं के बाद भी शासन-प्रशासन और नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है.

चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं और कठिन पर्वतीय मार्गों से बचने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का सहारा लेते हैं. हालांकि, लगातार हो रही घटनाएं इन सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर संदेह पैदा कर रही हैं. 8 मई को सबसे गंभीर दुर्घटना उत्तरकाशी जिले के गंगनानी क्षेत्र में हुई, जहां एक सात सीटर चार्टर्ड हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट रोबिन समेत सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हेलिकॉप्टर निजी कंपनी की सेवा के तहत उड़ान भर रहा था.

10 दिन में तीन हेलीकॉप्टर हादसे

इसके कुछ ही दिन बाद, 12 मई को बदरीनाथ में थंबी एविएशन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर हेलिपैड पर फिसल गया. उस समय हेलिकॉप्टर में पायलट सहित छह लोग सवार थे, लेकिन सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई क्योंकि उड़ान भरने से पहले ही हेलिकॉप्टर असंतुलित होकर फिसल गया. तीसरा हादसा शनिवार को केदारनाथ में हुआ, जहां एक हेली एंबुलेंस को टेल रोटर में खराबी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस हादसे में पायलट और अन्य दो लोग सुरक्षित रहे, लेकिन यह घटना एक और बड़े हादसे की आशंका को जन्म दे गई.

इन हादसों की तकनीकी जांच तो की जा रही है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सुरक्षित हवाई संचालन के लिए लंबे समय से कोई स्थायी नीति नहीं बनाई गई है. स्थानीय लोगों और यात्रा से जुड़े संगठनों का कहना है कि हेलिकॉप्टर सेवाओं का बढ़ता उपयोग जरूरी है, लेकिन जिस तरह से सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है, वह भविष्य में और बड़ी त्रासदी का कारण बन सकता है.

ऊंची पहाड़ियों और मौसम बना मुसीबत

चारधाम यात्रा क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियां, संकरी घाटियां, पल-पल बदलता मौसम और घना वन क्षेत्र हेलिकॉप्टर संचालन को अत्यंत संवेदनशील बनाते हैं. बावजूद इसके, नागरिक उड्डयन विभाग या राज्य सरकार की ओर से न तो रूट मैप की स्पष्टता है और न ही किसी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने की स्पष्ट व्यवस्था. हैरानी की बात यह है कि केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों में भी हेलिपैड्स की स्थिति और उड़ान निगरानी प्रणाली अत्यंत कमजोर है. इस वजह से पायलटों को प्रतिकूल मौसम या अचानक सामने आने वाली चुनौतियों से जूझना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

गौरतलब है कि बीते वर्ष 24 मई को भी एक हेलिकॉप्टर को फाटा से केदारनाथ जाते समय आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी. उस समय पायलट कल्पेश मरुचा ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को एक ढलान वाली सुरक्षित जगह पर लैंड कर जान-माल की रक्षा की थी. हेलिकॉप्टर में तमिलनाडु के छह यात्री सवार थे. इन घटनाओं से साफ है कि चारधाम यात्रा क्षेत्र में हेलिकॉप्टर सेवाओं की निगरानी और नियमों की सख्त आवश्यकता है. स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि उड़ानों की संख्या, पायलटों की दक्षता, तकनीकी परीक्षण, और मौसम संबंधी सूचनाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित तंत्र विकसित करे.

वरिष्ठ विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि बिना ठोस नीति और तकनीकी सुदृढ़ीकरण के पर्वतीय क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर सेवा का सुरक्षित संचालन संभव नहीं है. अगर अब भी सरकार और संबंधित एजेंसियों ने सबक नहीं लिया तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ सकती हैं, जो न केवल यात्रियों की जान जोखिम में डालेंगी, बल्कि उत्तराखंड की धार्मिक पर्यटन छवि को भी प्रभावित करेंगी.

इंदौर में अब भीख देने या लेने पर नहीं होगा केस… फिर बढ़ने लगी भिखारियों की संख्या
Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी
विक्रम विश्वविद्यालय का लाभकारी बजट मंजूर: 208 करोड़ के बजट में 29.14 लाख का लाभ, पीएम उषा अभियान से मिली 100 करोड़ की मदद..
IIM Mumbai Recruitment 2026: आईआईएम मुंबई में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, ₹45,000 सैलरी के साथ मिलेंगे शानदार भत्ते; ऐसे करें अप्लाई
फरार, फरार, फरार…! BJP का पोस्टर वार- रीतलाल यादव सहित RJD के 3 विधायकों को बताया WANTED
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sanjju Devi Asian Games Gold
Sanjju Devi Asian Games Gold : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, कोरबा की संजू देवी के प्रदर्शन की CM साय ने की सराहना

Sanjju Devi Asian Games Gold :मुख्यमंत्री ने कहा…

Marriage Promise Exploitation Case
Marriage Promise Exploitation Case : शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, 2 बार गर्भपात के बाद दूसरी से की सगाई

Marriage Promise Exploitation Case : पुलिस ने आरोपी…

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?