CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi: फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी, इस बार के प्लान से बढ़ जाएगी JDU और CM नीतीश की टेंशन!

Rahul Gandhi: फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी, इस बार के प्लान से बढ़ जाएगी JDU और CM नीतीश की टेंशन!

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

20 मई 2025 :

Rahul Gandhi Bihar Tour: आगामी (2025) बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. एक बार फिर से वह बिहार दौरे पर आने वाले हैं. 27 मई को उनका बिहार दौरा प्रस्तावित है. एक-दो दिन के अंदर ही इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा. चुनावी साल में राहुल गांधी का यह 5वां बिहार दौरा होगा. राहुल गांधी के इस बार के बिहार दौरे का प्लान कुछ अलग है जिससे जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ सकती है.

नालंदा में भरेंगे हुंकार… ईबीसी को साधने की होगी कोशिश

इस बार के बिहार दौरे पर राहुल गांधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में हुंकार भरेंगे. अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ईबीसी को साधने की कोशिश करेगी. यह नीतीश के परंपरागत वोटर हैं. बिहार की कुल आबादी की 36 प्रतिशत जनसंख्या ईबीसी यानी अति पिछड़ा कैटेगरी में आती है.

अपने जनाधार को पुनर्जीवित करने की कोशिश में कांग्रेस

राहुल गांधी कांग्रेस की बिहार इकाई में जान फूंकने में लगे हुए हैं. संगठन को मजबूत करना चाहते हैं. पिछले कुछ महीनों में राहुल गांधी की लगातार उपस्थिति ने यह संकेत दिया है कि कांग्रेस बिहार में अपने जनाधार को पुनर्जीवित करने की कोशिश में लगी हुई है. सामाजिक न्याय क्षेत्रीय सशक्तिकरण जातीय समीकरण के मुद्दे को फोकस में रखते हुए कांग्रेस बिहार में अपनी राजनीतिक वापसी की जमीन तैयार करने की कोशिश में लगी हुई है. अब चुनाव में इसका कितना लाभ होगा यह समय बताएगा.

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. कांग्रेस महागठबंधन में रहकर लड़ेगी लेकिन बिहार में अपनी एक अलग पहचान बनाने में वह लगी है. 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. 70 सीटों पर लड़ने के बावजूद सिर्फ 19 सीट ही जीत पाई थी. इसके बावजूद कांग्रेस की कोशिश है कि आरजेडी पर दबाव बनाकर किसी तरह ज्यादा सीटें वह ले ले. महागठबंधन में कांग्रेस के अलावा आरजेडी, विकासशील इंसान पार्टी, भाकपा माले, सीपीआई, सीपीएम भी है.

Israel Prize : ट्रंप को मिलेगा इस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान,पीएम ने किया ऐलान
चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पहिए में खराबी से मची हलचल!
सुहागरात के बाद दूल्हे को कमरे में बंद कर भागी दुल्हन, बालकनी से कूदी तो टूट गए दोनों पैर….
‘टी-शर्ट खोलकर आएंगे तो सदन चलेगा’, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में रंगदारी वसूलने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, कबाड़ व्यापारी से करते थे वसूली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Helmet Rally
Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह सीजी भास्कर, 03 जुलाई।…

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?