CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोई भी सपाट जगह देखकर उंगलियों से धुन बजाने लगते विश्वविख्यात तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन, आज सैन फ्रांसिस्को में ली अंतिम सांस, परिवार ने की पुष्टि, भारत देश और संगीत बिरादरी को अपूरणीय क्षति

कोई भी सपाट जगह देखकर उंगलियों से धुन बजाने लगते विश्वविख्यात तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन, आज सैन फ्रांसिस्को में ली अंतिम सांस, परिवार ने की पुष्टि, भारत देश और संगीत बिरादरी को अपूरणीय क्षति

By Newsdesk Admin
15/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। जाकिर हुसैन के अंदर बचपन से ही धुन बजाने का हुनर था। वे कोई भी सपाट जगह देखकर उंगलियों से धुन बजाने लगते थे। यहां तक कि किचन में बर्तनों को भी नहीं छोड़ते थे। तवा, हांडी और थाली, जो भी मिलता उस पर हाथ फेरने लगते थे। जी हां, विश्व विख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। सैन फ्रांसिस्को में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने उस्ताद के निधन की पुष्टि की है, लेकिन उनके परिवार का बयान अभी नहीं आया है। उनके निधन की खबर को लेकर पारिवारिक बयान न आने से संशय बरकरार है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय से उनके निधन‌ को लेकर पोस्ट आई और फिर कुछ देर बाद डिलिट कर दी गई है।

उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। जाकिर हुसैन को 4 ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुके है, इनमें तीन एक साथ मिले थे। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी और मां का नाम बीवी बेगम था। जाकिर के पिता अल्लाह रक्खा भी तबला वादक थे। जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई थी। इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था।जाकिर हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च किया था।

संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के सलीम मर्चेंट ने बयान दिया है कि उस्ताद की हालत गंभीर है, लेकिन उनके निधन की खबर गलत है। उनका परिवार अमेरिका में है। मैं उनके काफी क्लोज हूं। ऐसी सूचना नहीं आई है।

वहीं उस्ताद के भांजे अमीर औलिया की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की गई कि जाकिर हुसैन के निधन की खबरें गलत चल रही हैं। ऐसी खबर हटाई जाएं और उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। हालांकि यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पहले निधन की सूचना दी, फिर पोस्ट डिलीट किया

परिवार ने की पुष्टि

तबला उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है, उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि की है। आपको बता दें कि मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी।

ग्रेटर नोएडा में आज किसानों की महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT और रिजर्व फोर्स तैनात
नकली पनीर और अवैध केमिकल फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई: 1500 किलो पनीर जब्त….
AAP ऑफिस मामले को लेकर दिल्ली HC ने जारी किया नोटिस, केंद्र सरकार-स्टेट डायरेक्टरेट से मांगा जवाब
ईद पर बरेली में सुरक्षा कड़ी : 1359 मस्जिदें, 170 ईदगाह और 2350 पुलिसकर्मी तैनात…
भिलाई सूर्या मॉल के 8 स्पा सेंटर्स में पुलिस छापा, मिली संदिग्ध ऐक्टिविटी, 10 युवतियों सहित 13 से पूछताछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

Intern Doctors
Intern Doctors : मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार

जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को…

Air India Flight
Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में…

Raipur Job Fair
Raipur Job Fair : रायपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?