CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में मंत्री बने छगन भुजबल, मंत्रालय मिलने के सवाल पर कहा- ‘मैं गृह मंत्री से लेकर…’

लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में मंत्री बने छगन भुजबल, मंत्रालय मिलने के सवाल पर कहा- ‘मैं गृह मंत्री से लेकर…’

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

20 मई 2025 :

Chhagan Bhujbal Maharashtra Cabinet Portfolio: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने लंबे इंतजार के बाद मंगलवार (20 मई) को मंत्री पद की शपथ ली. अब देखना होगा कि उन्हें कौन सा विभाग मिलता है. मंत्रालय के सवाल पर भुजबल ने कहा कि विभाग को लेकर कोई मतभेद नहीं है, कोई भी विभाग मिलता है उसको संभालेंगे. इसको कोई लालसा नहीं है.

छगन भुजबल ने कहा, ” 1991 से लेकर मंत्री बनते आया हूं, लगभग सभी मंत्रालय संभाले हैं, मेरे पास गृह विभाग भी रहा है. विभाग पर फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार लेंगे.”

ऑल इज वेल- छगन भुजबल

भुजबल ने कहा, ”ऑल इज वेल, मैं मुख्यमंत्री फडणवीस साहब, अजित पवार, एकनाथ शिंदे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का आभारी हूं. जब अंत अच्छा होता है, तो सब ठीक होता है.”

महाराष्ट्र में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रमुख चेहरे छगन भुजबल (77) को पिछले साल दिसंबर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था. इसको लेकर भुजबल ने नाराजगी जताई थी. हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद उन्होंने पद के लिए इंतजार किया.

उन्होंने तब दावा किया था कि उन्हें राज्यपाल बनने और राज्यसभा जाने का भी ऑफर मिला था. छगन भुजबल ने कहा कि मुझे किसी राज्य का राज्यपाल बनाना मेरे मुंह पर ताला लगाने जैसा होगा.

छनंजय मुंडे की जगह बने मंत्री

अजित पवार के करीबी और एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता धनंजय मुंडे ने इसी साल मार्च में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जगह एनसीपी के कोटे से भुजबल मंत्री बने हैं. माना जा रहा है कि उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय मिल सकता है.

छगन भुजबल के मंत्री बनने पर उप-मुख्यमंत्री अजित पवार, एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बधाई दी. अजित पवार ने एक्स पर लिखा, ”मंत्री पद की शपथ लेने के बाद छगन भुजबल ने मुझसे शिष्टाचार भेंट की. उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी.”

क्या बोली बीजेपी?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “छगन भुजबल जी पहले भी मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने कई विभागों को लीड किया है और वो एक अनुभवी नेता हैं.मैं उनको बहुत बधाई देता हूं. उनके अनुभव का निश्चित रूप से सरकार को फायदा होगा.”

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष और मंत्री बावनकुले ने कहा, ”मैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को, एनसीपी नेता छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए धन्यवाद देता हूं. मुझे विश्वास है कि छगन भुजबल मजबूती के साथ विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को पूरा करने में हमारा साथ देंगे.”

बता दें कि उप-मुख्यमंत्री रह चुके छगन भुजबल को ईडी ने मार्च , 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था. उन्हें 4 मई 2018 को जमानत मिली. भुजबल पर कथित तौर पर पद के दुरुपयोग और राज्य सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोप लगा था. तब बीजेपी ने भुजबल पर जमकर निशाना साधा था.

दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के पोते का वीडियो आया सामने, कहा- ‘जो आतंकवादी हैं, वो…’
शराब दुकान के मैनेजर से 1 लाख 71 हजार की लूट, कार में आए लुटेरे, चारों तरफ नाकाबंदी
Google Birthday Date: गूगल हुआ 27 साल का, इंटरनेट की दुनिया में ऐसे बना बादशाह
ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, आधा दर्जन पुलिस वाले घायल, 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 23 नामजद आरोपी
President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Traffic Hackathon
Raipur Traffic Hackathon : रायपुर की ट्रैफिक सुधारने के लिए मिले 457 सुझाव, 27 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आयोजित…

BSP Accident
BSP Accident : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस में पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-6 में…

Suryakant Tiwari
Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी…

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी

सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी को…

Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत
Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत

भिलाई स्टील प्लांट हादसा (Bhilai Steel Plant Accident)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?