CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी का नया विकास मॉडल: एक्सप्रेसवे के साथ दौड़ेगा उद्योग, 5500 करोड़ की योजना

यूपी का नया विकास मॉडल: एक्सप्रेसवे के साथ दौड़ेगा उद्योग, 5500 करोड़ की योजना

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

20 मई 2025 :

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब राज्य में एक्सप्रेसवे सिर्फ तेज यातायात के रास्ते नहीं, बल्कि औद्योगिक विकास के मजबूत केंद्र भी बना रही है. सरकार की रणनीति साफ है—जहां एक्सप्रेसवे, वहीं उद्योग. इसी दिशा में योगी सरकार ने गंगा, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में अब तक 3827 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण और क्रय किया है, जो मंजूरशुदा कुल भूमि का लगभग 70% है. इस योजना पर अब तक 5500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं, जिसमें स्टांप ड्यूटी और निबंधन शुल्क भी शामिल है.

बीस हजार किसानों को मिला मुआवजा

इस भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में लगभग 20 हजार किसानों और भूस्वामियों को उचित मुआवजा भी दिया गया है. सरकार की इस पहल से न सिर्फ स्थानीय लोगों की आय में बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि भविष्य में लाखों युवाओं को रोजगार मिलने की भी संभावना है.

इन क्षेत्रों में होगा निवेश

इन इंडस्ट्रियल कॉरिडोरों में वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, दवा, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा. इस योजना को यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) संचालित कर रही है. यूपीडा के अनुसार, यह पहल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी.

सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे बने

गौरतलब है कि पिछले 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे निर्माण किए हैं. पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्टों ने जहां राज्य को बेहतर कनेक्टिविटी दी है, वहीं अब यह औद्योगिक बुनियादी ढांचे के रूप में भी बदल रहे हैं.

यहां भूमि अधिग्रहण पूरा

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 1043 हेक्टेयर से अधिक भूमि ली जा चुकी है, जिस पर 1882 करोड़ रुपये खर्च कर 5415 किसानों को मुआवजा दिया गया है. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए 1528 हेक्टेयर, पूर्वांचल के लिए 873 हेक्टेयर, गोरखपुर लिंक के लिए 168 हेक्टेयर, और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लिए 212 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है.

ये जिले होंगे लाभान्वित

इन परियोजनाओं से आगरा, कन्नौज, इटावा, लखनऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, बांदा और जालौन जैसे जिलों को खासा फायदा होगा. इन इलाकों में छोटे और मझोले उद्योगों के साथ ही बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान भी स्थापित होने की उम्मीद है.

प्रदेश बनेगा अब उद्यम प्रदेश

योगी सरकार की यह नीति यूपी को “उद्यम प्रदेश” बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है. यह परियोजना न केवल किसानों को मुआवजा और रोजगार दे रही है, बल्कि राज्य के औद्योगिक नक्शे को भी पूरी तरह बदलने की क्षमता रखती है.

Supreme Court Verdict : सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज की, बॉम्बे हाई कोर्ट के बाद दूसरा बड़ा झटका
Wife Kills Husband Delhi : नींद में डूबा था पति, चुपचाप चाकू उतार दिया दिल में, प्यार ने फिर एक घर को बर्बाद कर दिया
पहली कार से लेकर सालों पुराने स्कूटर का नंबर ‘1206’… लकी नंबर ही बन गया विजय रुपाणी के लिए सबसे अनलकी
Shrawasti Threat Alert: चोरों का अल्टीमेटम, गांववासियों की नींद उड़ी
Govt Job Breaking 🔵 UPSSSC ने 397 पदों पर निकाली एक और भर्ती 🟠 हैवी सैलरी की इस नौकरी के लिए 20 जून से कर सकेंगे आवेदन 🟢 केवल 25 रूपये लगेगा परीक्षा शुल्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?