CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने कानपुर पहुंचे राहुल गांधी, पहलगाम आतंकी हमले में गई थी जान

शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने कानपुर पहुंचे राहुल गांधी, पहलगाम आतंकी हमले में गई थी जान

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

30 अप्रैल, 2025 :

Rahul Gandhi In Kanpur: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने के लिए कानपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शुभम को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया. साथ ही राहुल गांधी ने पूरे परिवार की वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी से फोन पर बात भी कराई. द्विवेदी परिवार ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से शुभम को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की.

राहुल गांधी ने कहा, “पहलगाम आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वालों के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए.” साथ ही उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया. राहुल गांधी ने शुभम के परिवार से लगभग आधे घंटे तक मुलाकात की.

रायबरेली और अमेठी का भी किया दौरा

इससे पहले राहुल गांधी मंगलवार (29 अप्रैल, 2025) को अमेठी और रायबरेली के दौरे पर भी गए. वापसी में आते हुए कानपुर आए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को शुभम के परिवार से मिलने कानपुर आये थे. परिवार से मुलाकात के बाद आदित्यनाथ ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

कौन थे शुभम द्विवेदी?

शुभम द्विवेदी की उम्र 31 साल थी और वो कानपुर में अपना बिजनेस करते थे. उनकी शादी दो महीने पहले ही 12 फरवरी को हुई थी और वो अपनी पत्नी और परिवार के अन्य नौ सदस्यों के साथ 16 अप्रैल को एक सप्ताह की छुट्टी पर कश्मीर गए थे. 22 अप्रैल को द्विवेदी परिवार में तब हड़कंप मच गया जब खबर आई कि कश्मीर के पहलगाम में शुभम की उनकी पत्नी के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Big News : विधायक ने दरोगा को लगाई फटकार 🛑 कहा- “नजर नीचे रख” 🛑 विडियो हुआ Viral
Agra-Lucknow Expressway Accident: तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन यात्रियों की मौत – 20 घायल
दिन में नौकरी व रात में वाहन चोरी, फिर नंबर प्लेट बदल लगवाता कंपनी में
Indian Air Defence Shield NCR : एनसीआर को हवाई खतरों से बचाने के लिए तैनात होगा स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम
दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, रिजिजू बोले – ‘धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?