CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP के 242 साल पुराने हनुमान मंदिर में खिला अनोखा फूल, बना आकर्षण का केंद्र, देखने आ रहे लोग

UP के 242 साल पुराने हनुमान मंदिर में खिला अनोखा फूल, बना आकर्षण का केंद्र, देखने आ रहे लोग

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

अलीगंज , 20 मई 2025 :

Parijat Tree in Lucknow: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के अलीगंज का हनुमान मंदिर इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. सुर्खियों में रहने की वजह पारिजात वृक्ष का फूल है. वाराणसी का ये हनुमान मंदिर 242 साल पुराना है. मंदिर में लगे पारिजात वृक्ष के फूल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

हनुमान मंदिर के सचिव और भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी राजेश पांडे ने पारिजात वृक्ष के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ‘ समुद्र मंथन के 14 रत्नों में पारिजात वृक्ष भी शामिल है. इस वृक्ष की उत्पत्ति को लेकर कहा जाता है कि इसे स्वर्ग से लाकर धरती पर लगाया गया था. पारिजात का ये वृक्ष मंदिर परिसर में काफी समय से लगा हुआ है. लेकिन पहली बार साल 2023, मई के महीने में इस वृक्ष में फूल हमने देखे थे. जानकारों के मुताबिक इस वृक्ष में फूल खिलने का महीना नवंबर होता है. ऐसे में मई के महीने में वृक्ष से फूल की उत्पत्ति के कारण श्रद्धालु इसे देखने के लिए मंदिर आ रहे हैं.’

मंदिर सचिव ने बताया पारिजात वृक्ष का महत्व

उन्होंने आगे कहा कि, ‘पारिजात वृक्ष की अनोखी बात ये है कि इस वृक्ष में रात के समय ही फूल खिलते हैं. लेकिन सुबह होते होते ये फूल स्वर्णिम हो जाता है. दोपहर के वक्त ये फूल मुरझा जाता है. जानकार बताते हैं कि इसके फूलों को तोड़ा नहीं जाता है. बीते वर्ष धनतेरस के मौके पर वृक्ष में लगे 151 फूलों को हमने माता लक्ष्मी को चढ़ाया था. ज्येष्ठ के मंगलवार में श्रद्धालुओं की भारी संख्या मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए आती है. ऐसे में जैसे इस वृक्ष का प्रचार होगा, श्रद्धालुओं की संख्या उतनी ही बढ़ेगी.’

मंदिर सचिव राजेश पांडे ने कहा, ‘पारिजात के ये पेड़ प्रदेश में कई जगह लगे हुए हैं, लेकिन पुष्प निकलने की बात कहीं से सामने नहीं आई है. यहां क्योंकि मंदिर है और श्रद्धालु आते रहते हैं तो इस वजह से लोगों ने इसपर ध्यान दिया है. खुशी की बात है कि ये तीसरा साल है, जब वृक्ष में से पुष्प लगातार निकल रहे हैं. अब इसे भगवान की कृपा ही कह सकते हैं. क्योंकि ये मंदिर 6 मई 1787 में निर्मित हुआ था. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेड़ के पास नल लगाया गया है, ताकि लोग उसमें पानी डाल सके. मंदिर में लगे पारिजात वृक्ष को लेकर लोगों में काफी श्रद्धा है.’

Met Gala 2025 में Isha Ambani का दिखा रॉयल लुक, गले में पहना मां का शाही हार, जानें खासियत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ढेर हुए आतंकियों में मसूद अजहर का भाई, लश्कर इंचार्ज अबू जुंदाल और जैश का हाफिज मोहम्मद भी
सुभासपा से 200 नेताओं ने दिया इस्तीफा, ओपी राजभर पर लगाए गंभीर आरोप
18 गोल्ड मेडल पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली स्टूडेंट:श्रीराधा ने कहा-3 घंटे पढ़कर भी बन सकते हैं टॉपर, मेहनत नहीं स्मार्ट वर्क भी जरूरी..
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर दिल्ली में FIR, जानिए क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?