CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हादसे के 22 दिन बाद शुरू हुआ रोपवे, डोंगरगढ़ के मां-बम्लेश्वरी मंदिर में पलटी थी ट्रॉली, घायल अब भी अस्पताल में, दोषी कौन पता नहीं

हादसे के 22 दिन बाद शुरू हुआ रोपवे, डोंगरगढ़ के मां-बम्लेश्वरी मंदिर में पलटी थी ट्रॉली, घायल अब भी अस्पताल में, दोषी कौन पता नहीं

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर का रोपवे 22 दिन बाद फिर से शुरू हो गया है। 24 अप्रैल को हुए हादसे में बीजेपी प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद प्रशासन ने रोपवे का संचालन बंद करवा दिया था।

Contents
  • अभी तक कोई चार्जशीट नहीं
  • दोषी कौन पता नहीं – SDM
  • पहले भी हो चुकी है घटना

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि एनआईटी रायपुर की टीम और रोपवे संचालक कंपनी दामोदर रोपवे ने संयुक्त जांच की। जांच में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए सभी सामग्रियों का ऑर्डर दे दिया गया है।

भविष्य में ट्रॉली की सुरक्षा के लिए डबल सपोर्ट सिस्टम भी लगाया जाएगा।जांच में सामने आया कि हादसा मोड़ पर हुआ था। ट्रॉली तेज गति से आने के कारण पलट गई थी।

भरत वर्मा का इलाज अभी भी रायपुर के अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, अब तक इस हादसे में किसी भी दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

अभी तक कोई चार्जशीट नहीं

वहीं पूरे मामले में डोंगरगढ़ थाने में भी एक FIR हुई है। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि अभी भी इस मामले में जांच जारी है।

किसी भी तरह की कोई चार्जशीट नहीं बनाई गई है।SDM मनोज मरकाम ने बताया कि रोपवे संचालन कंपनी दामोदर रोपवे ने उसमें आवश्यक सुधार एक टेक्निकल रिपोर्ट भेजा गया है। साथ ही NIT रायपुर की टीम ने भी जांच में आवश्यक सुधार के लिए कहा है, जिसे सुधार कर मैनुअल शुरू किया गया है।

दोषी कौन पता नहीं – SDM

वहीं, रोपवे में अब भी कुछ सुधार मैनुअल से ऑटोमैटिक करने के लिए करने है, जिसमें 2 महीने का समय लगेगा। वही जांच में दोषी के संबंध में पूछे जाने पर SDM ने कहा कि रिपोर्ट ऊपर भेज दी गई है और दोषी कौन अब तक पता नहीं।

पहले भी हो चुकी है घटना

बता दें कि बीते 24 अप्रैल को हुई डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर रोपवे में यह कोई पहली घटना नहीं है, पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। वहीं मंदिर ट्रस्ट समिति ने इस घटना के बाद अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार कर रोपवे संचालन को शुरू करने की बात कही।

Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt : हाईवे पर लापरवाही से कार दौड़ाने वाला युवक पकड़ा गया
Tantrik Fraud Case: महिला तांत्रिक ने पूजा के नाम पर 11 लाख को 11 करोड़ बनाने का दिया झांसा
डायरिया से 1 की मौत, 4 गंभीर, CMHO ने कहा- ORS पाउडर शराब के साथ न पिएं, तो गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
अटल जयंती पर लोकांगन में बने लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस का वितरण कल शनिवार को, 28-29 दिसंबर फिर लगेगा शिविर, शासन द्वारा निर्धारित पंजीयन शुल्क लेकर बनाए जाएंगे लायसेंस, पूर्व में जमा आवेदनों को क्रमानुसार प्राथमिकता
Sports Infrastructure Chhattisgarh : खेलों में उड़ान भरता छत्तीसगढ़: मैदान से मेडल तक बदलती तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?