CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhansoj Anti Bhatti Protest : भानसोज शराबभट्ठी आंदोलन के नायक गांवों ने फिर खोला मोर्चा, अब सरकार से आरपार की होगी लड़ाई!

Bhansoj Anti Bhatti Protest : भानसोज शराबभट्ठी आंदोलन के नायक गांवों ने फिर खोला मोर्चा, अब सरकार से आरपार की होगी लड़ाई!

By Newsdesk Admin
21/05/2025
Share
Bhansoj Anti Bhatti Protest
Bhansoj Anti Bhatti Protest

सीजी भास्कर, 21 मई। करीब 30 साल पहले अवैध शराब (Bhansoj Anti Bhatti Protest) के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन में भाग ले चुके ग्रामों के ग्रामीणों ने अब पुनः असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।

19 मई को ग्राम टेकारी (कुंडा) में आयोजित समाधान शिविर में दर्जनों गांवों के प्रतिनिधियों ने जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गांव-गांव में फैल रही अवैध शराब, गांजा, नशीली गोलियों और जुए के अड्डों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा दी गई “प्रति व्यक्ति 24 पौव्वा शराब” खरीदने की छूट का दुरुपयोग हो रहा है। लोग मोटरसाइकिल से शराब लाकर गांवों में खुलेआम बेच रहे हैं, जिससे गांवों में अघोषित शराबभट्ठी जैसे हालात बन गए हैं।

सार्वजनिक स्थलों पर नशे में धुत पियक्कड़ दिखाई देते हैं और पुलिस व आबकारी विभाग इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि 1993-94 में आरंग क्षेत्र के ग्राम भानसोज में खोली गई सरकारी शराब भट्ठी (Bhansoj Anti Bhatti Protest) के खिलाफ गांवों ने गांधीवादी आंदोलन चलाया था, जिसे किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सफलता मिली थी।

उसी आंदोलन से जुड़े गांव — नारा, खम्हरिया, टेकारी, कुंडा, अमेरी, संकरी, जावा, नगपुरा, बड़गांव, चंदखुरी, जरौद, उमरिया, मालीडीह, बरछा, खौली आदि — ने अब पुनः संगठित होकर असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध एकजुट होने का संकेत दिया है।

ज्ञापन (Bhansoj Anti Bhatti Protest) में नारा की सरपंच मीना जांगड़े, खम्हरिया के गजेंद्र निषाद, अमेरी के सूरज शर्मा, संकरी की लीना वर्मा, टेकारी की हेमा राजू यादव, डिघारी की ज्योति निषाद, जनपद सदस्य कृष्णा महेश साहू, जिला पंचायत सदस्य कविता कश्यप के प्रतिनिधि सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के हस्ताक्षर हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई, तो क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।
मकबरा-मंदिर विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का BJP पर वार, ‘अगर मुस्लिम होते तो छाती पर गोली मारते’
Chhath Mahaparva 2025: नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ का पावन पर्व, सूर्य देव की कृपा से इन तीन राशियों का बदल जाएगा भाग्य
Sakri River Embankment Construction : सकरी नदी पर 4 करोड़ के तटबंध का भूमिपूजन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी बाढ़ से राहत की सौगात
Rural Tourism Awards : छत्तीसगढ़ में शुरू होगा “चेन्दरू” राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार
CG waqf बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जे का बड़ा खुलासा, 90% संपत्तियों पर अतिक्रमण का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?