CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh: ग्रामीणों की अनोखी मांग, गांव में खुले शराब दुकान, MLA धर्मजीत सिंह बोले- ‘पूरी करेंगे मांग’

Chhattisgarh: ग्रामीणों की अनोखी मांग, गांव में खुले शराब दुकान, MLA धर्मजीत सिंह बोले- ‘पूरी करेंगे मांग’

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ सरकार पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में ‘सुशासन तिहार’ मना रही है. इस दौरान कई रोचक मामले सामने आए हैं. इन्हीं में से एक मामला बिलासपुर के तखतपुर गांव का सामने आया है. आमतौर पर ग्रामीण शराब दुकान का विरोध करते नजर आते हैं, लेकिन इस गांव के लोगों से स्थानीय विधायक से गांव में शराब दुकान खुलवाने की मांग कर सबको चौका दिया.

तखतपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने भी जनभावना का सम्मान करते हुए मंच से ही गांव मे तत्काल शराब दुकान खुलवाने की घोषणा कर दी. यह मामला अब सोशल मीडिया में चर्चा में हैं.

बिलापुर के तखतपुर गांव वालों की मांग सुनने के बाद अचंभित विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, “मेरे 22 साल की विधायकी में पहली बार किसी गांव के लोगों ने शराब दुकान खोलने की मांग की है. हम उनकी ये मांग भी पूरी कर रहे हैं. विधायक ने मंच से ही आबकारी विभाग के अधिकारियों को गांव मे शराब दुकान खोलने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू करने को कहा.”

ग्रामीणों ने विधायक को लिखित में दिया आवेदन

दरअसल, राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए गांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें स्थानीय विधायक अधिकारियों के साथ मौजूद थे. इस दौरान गांव वालों ने विधायक और अधिकारियों से गांव में शराब दुकान खोलने की मांग की. इसके लिए गांव वालों ने बाकायदा लिखित आवेदन भी दिया.

गांव वालों ने दिया ये तर्क

‘समाधान शिविर’ के दौरान गांव वालों ने विधायक और अफसरों को बताया कि उनके गांव में शराब की दुकान नहीं है. ठेका न होने के चलते कुछ लोग कच्ची और महुआ की शराब अवैध रूप से बनाकर बेचते हैं. इससे आए दिन गांव वालों की तबीयत खराब होती है. इससे बच्चे और महिलाएं भी प्रताड़ित हो रहे हैं. गांव वालों की मांग है कि गांव में शासकीय शराब दुकान खोली जाए, ताकि लोगों को अच्छी क्वालिटी की शराब मिल सके.

बता दें कि बिलासपुर के तखतपुर गांव में शराब दुकान खोलने की मांग और विधायक का मंच से शराब दुकान खोलने का ऐलान करने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में विधायक गांव वालों की इस अनोखी मांग को सुनकर हैरानी जताते हुए भी नजर आ रहे हैं. साथ ही मंच से ही गांव में शराब दुकान खोलने की गांव वालों की मांग पूरी करने की घोषणा करते भी दिखाई दे रहे हैं.

FIR in Nursing Council scam : निलंबित रजिस्ट्रार समेत 6 के खिलाफ नर्सिंग काउंसिल घोटाले में FIR
UPSC IFS Result Announced : यूपीएससी ने जारी किया गया आईएफएस परीक्षा का रिजल्ट, इतने उम्मीदवारों ने मारी बाजी
जन्माष्टमी 2025: मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, सीएम योगी करेंगे पूजा और योजनाओं का शुभारंभ
एक और PAK जासूस गिरफ्तार! गुजरात ATS की पकड़ में आरोपी, कच्छ बॉर्डर से लीक कर रहा था संवेदनशील जानकारी
Sona- Chandi Ka Bhav : सोने की कीमत में तेजी बरकरार, चांदी भी खूब चमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?