CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP Amrit Bharat Station: एमपी को मिला 6 अमृत भारत स्टेशन की सौगात, CM मोहन यादव बोले- ‘प्रदेश की जनता…’

MP Amrit Bharat Station: एमपी को मिला 6 अमृत भारत स्टेशन की सौगात, CM मोहन यादव बोले- ‘प्रदेश की जनता…’

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

22 मई 2025 :

MP Amrit Bharat Station List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (22 मई) को बीकानेर में जनसभा को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत मध्य प्रदेश के छह स्टेशनों सहित देश के 18 राज्यों के 103 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए.

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा, “पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को अद्भुत सौगात देने का काम किया है. कटनी दक्षिण, नर्मदापुरम, ओरछा, शाजापुर, सिवनी और श्रीधाम में 6 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का लोकार्पण न केवल इन क्षेत्रों की जनता के लिए ऐतिहासिक क्षण है, बल्कि यह सम्पूर्ण प्रदेश के लिए गर्व का विषय है.”

सीएम मोहन यादव ने कहा, “पीएम मोदी ने केवल एमपी के लिए ही नहीं बल्कि देशभर के 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया. पीएम मोदी का यह काम नए भारत की नई गति और संकल्प का प्रतीक है. ये स्टेशन न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे बल्कि यात्रियों को नया अनुभव भी देंगे. इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार!”

विशाल आबादी वाले देश में एक साथ बदलाव चुनौतीपूर्ण कार्य- सीएम

एमपी के सीएम ने आगे कहा कि कौन सा ऐसा काम है, जिसे पीएम मोदी ने छोड़ा है. 145 करोड़ आबादी वाले भारत में सभी के हित के लिए हर क्षेत्र में विकास का एक साथ करना सभी के लिए संभव नहीं है. अमेरिका सुपर पावर है, लेकिन आबादी में भारत की तुलना उनकी आबादी बहुत कम है. इतने विशाल आबादी वाले देश में एक साथ बदलाव लाना, वो भी नई तकनीक के जरिए गौरवान्वित करने वाला है. अमृत स्टेशन योजना मे एमपी और छत्तीसगढ़ के स्टेशन भी शामिल हैं. मोदी के कार्यकाल में चीनी सीमा तक ट्रेन का विकास हुआ है. भारतीय ट्रेन का विस्तार जम्मू से आगे कश्मीर तक हो चुका है. दुनिया में रेल सेवा का सबसे ऊँचा पुल भी मोदी के कार्यकाल के दौरान बना है.

क्या है अमृत स्टेशन योजना?

अमृत स्टेशन योजना की शुरुआत साल 2021 में हुई थी. अमृत स्टेशन योजना के तहत पीएम मोदी ने गुरुवार को दो वर्ष से भी कम समय में देश के 103 और रेल स्टेशनों को पुनर्विकसित करने की योजना का ऐलान किया है. यह योजना भारतीय रेल को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की दीर्घावधि योजना का हिस्सा है.

अल्टो में सेंट्रो का नंबर, सीमेंट डाला फिर भी दुर्गंध, सुबह ही फेंकी गई थी लाश
LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें
PM Jan Dhan Yojana : पीएम जन-धन योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी : मोदी
Pushpa 2 Japan Collection: जापान में टॉप-10 तक पहुंची अल्लू अर्जुन की फिल्म, फिर भी RRR-Bahubali 2 से रही पीछे
घर के भीतर चूल्हा, बाल्टी और बर्तन के अंदर अवैध शराब, दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?