CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हादसा, अहियापुर में 5 बच्चियां डूबीं, 3 को बचाया गया, 2 की मौत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हादसा, अहियापुर में 5 बच्चियां डूबीं, 3 को बचाया गया, 2 की मौत

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

मुजफ्फरपुर , 23 मई 2025 :

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चियां डूब गईं. घटना बीते गुरुवार (22 मई, 2025) की शाम की है. इनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि दो का शव बरामद किया गया है. घटना के बाद मृतक बच्चियों के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतकों की पहचान कृष्णा कुमारी (14 साल) और सोनम कुमारी (10 साल) के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि मरने वाली बच्चियों का परिवार गरीब है. मजदूरी करता है. यह पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर कोल्हुआ का है. इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनम और कृष्णा के साथ गुरुवार की शाम सोनाली, रश्मि और नंदनी ये लोग भी बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के लिए गई थीं. इन तीनों की उम्र 9-10 के आसपास होगी. नहाने के दौरान ही ये लोग डूब गईं. लोगों ने बताया कि सोनम अपने ननिहाल में रह रही थी. वह मूल रूप से सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर की रहने वाली थी.

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर अहियापुर थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची. पानी में डूबी बच्चियों की तलाश शुरू की गई. हालांकि मौके पर ही स्थानीय एक युवक ने तीन बच्चियों को बचा लिया था, लेकिन दो का पता नहीं चल रहा था. रात में अंधेरा हो जाने के कारण एसडीआरएफ की ओर से तलाशी भी बंद कर दी गई. दोबारा खोजबीन हुई तो लापता दोनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया गया.

अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी में पांच बच्चियां नहाने के लिए गई थीं. दो बच्चियां डूब गईं. तीन को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. सभी बच्चियां अहियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं.

Photographer Raghu Rai is no more: भारत की आत्मा को कैमरे में कैद करने वाले महान फोटोग्राफर
‘तुम्हारी बहुत पहुंच है, करा लो मुझे गिरफ्तार…’, आपस में भिड़ गए TMC के दो सांसद
Naushaba Shahzad Masood : ISI की मैडम ‘N’ हो गई बेनकाब…जासूसी में गिरफ्तार इन्फ्लुएंसर्स को घुमाया था पाकिस्तान…रची थी खतरनाक साजिश…
पुणे में दर्दनाक हादसा : पानी की टंकी भरभराकर गिरी तीन मजदूरों की मौत, सात घायल पहुंचाए गए अस्पताल
BHU में एक और छात्र धरने पर, कहा – प्रवेश देने के बजाय राजनीतिक रूप से अपमानित किया जा रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला…

Pakistani Creams Alert India
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह

भारत में बिक रही दो पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम…

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

Elephant Calf Rescue
Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश

धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?