CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की भारत ने कर ली तैयारी! FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल होगा आतंकियों को पालने वाला मुल्क?

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की भारत ने कर ली तैयारी! FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल होगा आतंकियों को पालने वाला मुल्क?

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

23 मई 2025 :

India Pakistan Tension: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़े एक्शन की तैयारी कर ली है. भारत फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) से पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल करने की बात कर सकता है. FATF का काम मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता पर नजर रखना है. यह एक वैश्विक संस्था है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी. इसमें पाकिस्तान का ही हाथ था.

पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ रहा है और वह सालों से आतंकियों के लिए फंडिंग करता रहा है. उसे इसकी वजह से कई बार ग्रे लिस्ट में डाला जा चुका है. पाकिस्तान को जून 2018 में एफएटीएफ ने टेरर फंडिंग के लिए ग्रे लिस्ट में डाला था, लेकिन अक्तूबर 2022 में इसे ग्रे लिस्ट से निकाल दिया गया था. पाक को 2008 में भी ग्रे लिस्ट में शामिल किया गया था, लेकिन फिर 2009 में हटा दिया गया था. वह 2012 और 2015 के दौरान भी ग्रे लिस्ट में रहा.

वर्ल्ड बैंक से भी बात कर सकता है भारत

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के मुताबिक, भारत वर्ल्ड बैंक से भी पाकिस्तान को फंडिंग देने का विरोध कर सकता है. इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (IMF) ने हाल ही में पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर फंड देने की मंजूरी दी है. उसने कहा है कि पाकिस्तान ने लोन के लिए सभी शर्तें मानी हैं. भारत ने आईएमएफ से भी पाक को लोन देने का विरोध किया था.

ग्रे लिस्ट में शामिल होने पर पाकिस्तान को क्या होगा नुकसान

अगर किसी देश को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में शामिल किया जाता है तो उसे आर्थिक रूप से काफी नुकसान होता है. पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में शामिल हुआ तो उसकी दिक्कत बढ़ जाएगी. जब कोई देश ग्रे लिस्ट में आता है तो वहां निवेश की कमी होती है. इसके साथ ही राजस्व भी कम हो जाता है. इंटरनेशनल लेवल पर लेनदेन में भी कठिनाई आती है. अगर राजनीतिक रूप से देखें तो भी काफी नुकसान होता है. देश की साख पर बट्टा लगता है.

भारत ने तबाह किए पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने

भारत ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया. उसने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इसके साथ ही 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया. पाकिस्तान ने मारे गए आतंकियों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया. अहम बात यह है कि आतंकियों के जनाजे में पाक आर्मी के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए. इससे पाकिस्तान खुद ही दुनिया के सामने बेनकाब कर लिया.

सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
संभल हिंसा के 180 दिन: बदल गया जिले का नक्शा, मंदिर खुले, प्रतिमाएं लगीं और बनीं नई चौकियां
इनके साथ तो ऐसा ही होगा- SP सांसद सुमन पर हमले के बाद बोले योगी के मंत्री रघुराज सिंह
CJI का तंज : “जब सड़क पर 12 घंटे जाम लगे, तो टोल क्यों दें?”
PM Modi Macron Talks : पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की बातचीत में शांति, सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Birgaon Municipal Election : आरक्षण ने बदला पूरा गणित, 40 में 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
Birgaon Municipal Election : आरक्षण ने बदला पूरा गणित, 40 में 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

गर निगम चुनाव (Birgaon Municipal Election) से पहले…

Jagdalpur Teacher Arrest 
Jagdalpur Teacher Arrest : नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षक पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

Jagdalpur Teacher Arrest : POCSO यानी लैंगिक अपराधों…

Raigarh Wife Murder Case
Raigarh Wife Murder Case : सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद

Raigarh Wife Murder Case :मामले में राज्य की…

Bilaspur Car Fire
Bilaspur Car Fire : चलती टाटा सफारी में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Bilaspur Car Fire : बारिश के कारण इंजन…

Railway Food Safety Action
Railway Food Safety Action : 8 हजार से ज्यादा पानी की बोतलें और खाद्य सामान जब्त

Railway Food Safety Action :रेलवे ने कैटरिंग सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?