CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टिकट के लिए रूपये नहीं थे तो ट्रेन के पहिए के पास बैठकर किया 250 किमी का सफर, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो, घटना दानापुर एक्सप्रेस की S-4 कोच की, AC & W को सौंपा युवक

टिकट के लिए रूपये नहीं थे तो ट्रेन के पहिए के पास बैठकर किया 250 किमी का सफर, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो, घटना दानापुर एक्सप्रेस की S-4 कोच की, AC & W को सौंपा युवक

By Newsdesk Admin
27/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 दिसंबर। एक युवक दानापुर एक्सप्रेस के एस-4 कोच के नीचे पहिए के पास बैठकर 250 किमी सफर किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पास टिकट के लिए रूपये नहीं थे इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। रेल कर्मचारियों ने जब उससे सफर के विषय में पूछा तो उसने बिना डरे बताया कि उसके पास इतने रूपये नहीं थे कि वो टिकट ले सके इसलिए उसने यह रास्ता चुना। युवक ने रेल कर्मचारियों को बताया कि वह बिना डरे ही दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के एस-4 कोच के नीचे लोगों से छिपते हुए पहिए के बगल बैठ गया और आराम से जबलपुर पहुंच गया। रोलिंग परीक्षण करने वाले एक रेल कर्मचारी ने बताया कि जैसे ही इसे पहिए के बीच देखा तो होश उड़ गए। जानकारी तुरंत ही रेल अधिकारियों की भी दी गई है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के इटारसी से जबलपुर की दूरी करीब 250 किलोमीटर है। इतनी दूरी का सफर युवक ने कोच के नीचे पहिए के बगल में बैठकर तय कर लिया। खुलासा तब हुआ जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के आउटर पर पहुंची। इस दौरान रेल कर्मचारी जब एस-4 कोच के पास जांच कर रहे थे तभी उनकी नजर कोच के नीचे लेटे एक व्यक्ति पर पड़ी। रेल कर्मचारी ने तुरंत ही पायलट को वायरलेस पर सूचना देते हुए ट्रेन रुकवाई और ट्रॉली में छिपे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। कोच के नीचे पहिए के पास बैठकर सही सलामत इटारसी से जबलपुर तक आए युवक को जिसने भी देखा, देखता रह गया। यह घटना न केवल हैरान करने वाली है बल्कि एक चेतावनी भी है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

https://www.facebook.com/share/r/18wZ59DSHp/?mibextid=oFDknk

मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर करीब 250 किलोमीटर तक का सफर तय करने वाले युवक को पकड़ा और फिर उसे वैगन विभाग (AC एंड W) को सौंप दिया।

दानापुर एक्सप्रेस की कल गुरुवार की शाम को जब रेल कर्मचारी जांच कर रहे थे। उसी दौरान पहिए के बीच में बनी एक जगह में कुछ हरकत देखी। कर्मचारी कोच के नीचे गए तो देखा कि एक युवक छिपकर बैठा हुआ है। जांच के दौरान कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेन की रोलिंग में छिपे युवक को देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर गहरी चिंता जताई। उनका मानना था कि अगर कोई अनहोनी हो जाती तो यह बड़ा हादसा हो सकता था। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच आरपीएफ पुलिस को सौंप दी गई है। रेलवे प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता जताई है। 

बांग्लादेश में तख्तापलट की तैयारी? आर्मी चीफ वकार उज जमान ने की सैन्य अधिकारियों संग मीटिंग, बढ़ गई यूनुस की टेंशन
उधमसिंह नगर: रेप और वीडियो वायरल करने के आरोपी के पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhilai सूर्या TI मॉल से 60 लाख की ठगी में महिला समेत 4 गिरफ्तार, पूछताछ जारी
खाने में मिले कीड़े : College के Hostel का कीचन सील, कुत्ते चाट रहे थे बर्तन, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
तहव्वुर राणा से आज बस 3 घंटे पूछताछ, ज्यादातर सवालों पर एक ही जवाब- याद नहीं, पता नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ पूरी तरह…

Liquor Shop
Liquor Shop : शराब दुकान को लेकर गांव में बढ़ा बवाल, पूर्व मंत्री ने अधिकारी को फोन पर दी सख्त चेतावनी

कोरबा जिले के एक गांव में प्रस्तावित शराब…

Brijmohan Agrawal
Brijmohan Agrawal : सांसद और अफसर के बीच बढ़ा विवाद, मामला अब लोकसभा पहुंचा, स्पीकर ने मांगी पूरी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ की सियासत में एक प्रशासनिक विवाद अब…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का बढ़ा असर, पुल टूटने से थमा आवागमन, दो दिन भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जनजीवन…

Bridge Collapse
Bridge Collapse : पुल ध्वस्त होते ही मची अफरा तफरी, चलती बस बाल बाल बची, कई जिलों का सड़क संपर्क ठप

बिलासपुर से रतनपुर की ओर जाने वाले मार्ग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?