CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PM मोदी का पहला बिहार दौरा, प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का जानें अपडेट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PM मोदी का पहला बिहार दौरा, प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का जानें अपडेट

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

बिहार , 24 मई 2025 :

PM Modi Bihar Visit: चुनाव से पहले बिहार में सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी का पहला बिहार दौरा होने वाला है. दो दिवसीय दौरे के क्रम में बिहार को कई सौगात मिलने की उम्मीद है. इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है. चुनावी वर्ष में पीएम मोदी का दौरा अहम माना जा रहा है. 29 मई को पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे.

शाम को पटना में पीएम मोदी का रोड शो होगा. रात में पीएम मोदी सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. प्रमुख मुद्दों में चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक नेताओं को टास्क दिया जा सकता है. बैठक में केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने, विकास- सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात हो सकती है.

पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा

अगले दिन 30 मई को पीएम मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां जारी हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार आ रहे पीएम मोदी मंच से आंतकवाद पर दुनिया को कड़ा संदेश दे सकते हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद 24 अप्रैल को मधुबनी में उन्होंने सभा को संबोधित किया था.

चुनावी रफ्तार को मिलेगी धार

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने आतंकियों को कल्पना से परे सबक सिखाने की घोषणा की थी. बिक्रमगंज की सभा में पीएम मोदी बिहार को कई सौगात देंगे. पटना से सासाराम, वाराणसी-रांची फोरलेन हाई-वे, नवीनगर में 600 मेगावट का पावर प्लांट और बिहटा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास होना है. पीएम मोदी के दौरे से चुनावी रफ्तार जोर पकड़ लेगी.

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
पटना: मनीष कश्यप को डॉक्टरों ने ऐसे पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती… फोटो आई सामने, बोले – प्रार्थना करें
Gold Silver Price Today : गोल्ड-सिल्वर की कीमत में फिर उछाल, चांदी ₹997 महंगी, जानें कहां पहुंचा गोल्ड रेट
Assistant Teacher Protest Raipur: अंगारों पर चलकर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग, प्रदर्शन के बाद कई अभ्यर्थी सेंट्रल जेल भेजे गए
भिलाई में चाकू चापड़ और डीजल लेकर घर में आग लगाने पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, धरपकड़ शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?