CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक और PAK जासूस गिरफ्तार! गुजरात ATS की पकड़ में आरोपी, कच्छ बॉर्डर से लीक कर रहा था संवेदनशील जानकारी

एक और PAK जासूस गिरफ्तार! गुजरात ATS की पकड़ में आरोपी, कच्छ बॉर्डर से लीक कर रहा था संवेदनशील जानकारी

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई। गुजरात की आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक बार फिर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक जासूस को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Contents
  • लंबे समय से पाकिस्तान को दे रहा था जासूस
  • लगातार पकड़े जा रहे हैं जासूस

यह जासूस भारत-पाकिस्तान की कच्छ सीमा से पकड़ा गया है। आरोपी का नाम सहदेव सिंह गोहिल है जो BSF और इंडियन एयरफोर्स की खुफिया जानकारी पाकिस्तान से साझा कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान को भारत की संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अहमदाबाद लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

लंबे समय से पाकिस्तान को दे रहा था जासूस

सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और उन्हें सीमा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भेज रहा था।

यह कोई पहली घटना नहीं है जब गुजरात की सीमा से पाकिस्तानी खुफिया तंत्र से जुड़े व्यक्ति को पकड़ा गया हो।

इससे पहले भी पोरबंदर क्षेत्र से एक जासूस को गिरफ्तार किया गया था. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

लगातार पकड़े जा रहे हैं जासूस

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच 12 से 13 जासूस अब तक देश के अलग-अलग सीमावर्ती क्षेत्रों से पकड़े जा चुके हैं।

सभी मामलों में एक समान पैटर्न देखा गया है, जिसमें पकड़े गए आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े पाए गए हैं।

गुजरात में एक और जासूस की गिरफ्तारी यह संकेत देती है कि पाकिस्तान की तरफ से जासूसी नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिशें जारी हैं।

ATS ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी से जुड़ी विस्तृत जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस नेटवर्क के पीछे एक बड़ी साजिश हो सकती है, जिसे समय रहते बेनकाब करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. इस बीच, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.
Jewellery Shop Theft : सोशल मीडिया रील्स से सीखी चोरी की तरकीबें, ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार
KVK Salary Dispute Protest: रायपुर में वेतन असंतुलन पर KVK कर्मियों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Sports Safety Failure: रोहतक में टूटे पोल ने छीन ली युवा खिलाड़ी की जान, अभ्यास ग्राउंड पर सवालों की बौछार
Jammu Kashmir Rajya Sabha Elections : 28 विधायकों का समर्थन लेकर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मतपेटी से निकले 32 वोट
क्या आप जानते हैं भिलाई वैशाली नगर विधानसभा में रहते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विराट कोहली के Uncle 🔵 टी-20 फायनल मुकाबले के बाद विराट के रिटायरमेंट की घोषणा पर बोले जितेन्द्र कोहली 🟠 देखिए विडियो युवा क्रिकेटर को दिया यह Tips
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Compensation Fraud  : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, चेक पर साइन कराकर रकम ट्रांसफर
Compensation Fraud  : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, चेक पर साइन कराकर रकम ट्रांसफर

मुआवजे की रकम (Compensation Fraud) मिलने के बाद…

Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार
Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Ajay Chandrakar…

AI Safety Risks
AI Safety Risks : AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सामने आए बड़े खतरे

AI Safety Risks : एंथ्रोपिक ने इन जोखिमों…

Birgaon Municipal Election : आरक्षण ने बदला पूरा गणित, 40 में 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
Birgaon Municipal Election : आरक्षण ने बदला पूरा गणित, 40 में 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

गर निगम चुनाव (Birgaon Municipal Election) से पहले…

Jagdalpur Teacher Arrest 
Jagdalpur Teacher Arrest : नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षक पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

Jagdalpur Teacher Arrest : POCSO यानी लैंगिक अपराधों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?