CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बसपा चीफ मायावती ने दिल्ली में छोड़ा सरकारी बंगला, क्या है वजह? चर्चाएं तेज

बसपा चीफ मायावती ने दिल्ली में छोड़ा सरकारी बंगला, क्या है वजह? चर्चाएं तेज

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

27 मई 2025 :

Bahujan Samaj Party: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अपने सरकारी बंगले (टाइप 7, 35 लोधी एस्टेट) को खाली कर दिया है. यह बंगला उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आवंटित किया गया था. बंगला क्यों खाली किया गया इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से बँगला खाली किया गया है. वहीँ मायावती अब कहां बंगला लेंगी या कहां आवंटित होगा इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.

इस बंगले में 20 से अधिक हैं और यही नहीं इसे पिछले साल ही रिनोवेट किया गया था. मायावती के अचानक बंगला खाली करने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है. खास तौर पर यह कदम तब उठाया गया है, जब बीते लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा सवालों के घेरे में है.

यहां बन सकता है नया ठिकाना

हिन्दी अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि बसपा सुप्रीमो मायावती अब दिल्ली में अपने अन्य ठिकानों, जैसे कि न्यू दिल्ली के त्यागराज मार्ग स्थित बंगला नंबर 3, जो बहुजन प्रेरणा ट्रस्ट के नाम पर है, या फिर लखनऊ में अपने आवास पर रह सकती हैं. मायावती के पास दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी दो व्यावसायिक संपत्तियां हैं, जिनका मूल्य 2012 में क्रमशः 9.39 करोड़ और 9.45 करोड़ रुपये आंका गया था.

हालांकि, बसपा ने साफ किया है कि यह कदम सुरक्षा से जुड़े कारणों के चलते लिया गया है, लेकिन दूसरी तरफ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी की मौजूदा स्थिति और भविष्य की रणनीति से भी जोड़ा जा सकता है. मायावती ने हाल ही में अपने भतीजे आकाश आनंद पहले पार्टी से निकाला था फिर वापस लेते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी.

खराब रहा था प्रदर्शन लोकसभा चुनावों में

बीते लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर एक भी सीट जीतने में नाकाम रही और उसका वोट शेयर महज 9.24% रहा. यह 2022 के विधानसभा चुनावों के 12.88% वोट शेयर से भी कम है.

फिलहाल अभी तक बसपा की ओर से इस मामले में और कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मायावती के अगले कदम को लेकर सभी की नजरें ठहर गयीं हैं.

यहां महिलाओं से मार खाने पर हो जाती है कुंवारों की शादी! क्या है जोधपुर का ‘बेंतमार मेला’?
Donald Trump : ईरान समझौते की चर्चा के बीच ट्रंप ने मुस्लिम देशों के सामने रख दी नई मांग
Nitin Gadkari 2029 Role : असली फिल्म अभी बाकी है”….2029 को लेकर गडकरी का बड़ा संकेत…
Doctors Prescription Clarity Case : हाई कोर्ट ने कहा – डाक्टरों के लिए स्पष्ट व पठनीय पर्ची लिखना कानूनी अनिवार्यता
War Travel Disruption: युद्ध जैसे हालात में स्विट्ज़रलैंड में फंसे गुरु हेमेंद्र गोस्वामी, अनुयायियों ने की सुरक्षित वापसी की दुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

इस्लाम का दुश्मन, इजरायल का दोस्त, कैसे खत्म होगा इंडिया? पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया खतरनाक प्लान

01/04/2025
छत्तीसगढ़बजटराज्य

Chhattisgarh Budget Session 2047 Vision: अभिभाषण में ‘Viksit Chhattisgarh 2047 Vision’ की रोडमैप, बस्तर-नक्सल नीति पर साफ संदेश

23/02/2026
अन्यअपराधदेश-दुनिया

मुस्लिम दूल्हों की शिकार ‘लूटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार: टीचर बनकर रचाई 8 शादियां, सुहागरात के बाद …

02/08/2025
देश-दुनिया

घर से अचानक गायब हुई 2 सहेलियां, फैली एक खबर और दोनों पहुंच गईं थाने, बोलीं- साथ नहीं रहीं तो…

04/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?