CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिल रहा था युवक, पीछे से देख रहा था कोई, तभी पकड़ा गया फिर…

गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिल रहा था युवक, पीछे से देख रहा था कोई, तभी पकड़ा गया फिर…

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर 27 मई। एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने चोरी-छिपे गांव पहुंचा। युवक की हरकतों पर संदेह होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में जब युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई तो गांव वालों ने समाज की मर्यादा और दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में उन दोनों की शादी करवा दी। यह मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के खरूआंव गांव का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अतरौलिया थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि युवती खरूआंव गांव की रहने वाली है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

युवक अपनी प्रेमिका से मिलने चोरी-छिपे गांव पहुंचा था। जानकारी मिलते ही कुछ ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। फिर पंचायत बुलाकर विवाह का निर्णय लिया गया। इसके बाद मंदिर में विधिवत रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।

बताया जा रहा है कि इस शादी में लड़का और लड़की दोनों परिवारों की रजामंदी शामिल थी। दोनों परिवार इस शादी से खुश हैं। शादी को लेकर किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं हुआ।

बता दें कि घटना के बाद पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे ग्रामीण समाज में सामाजिक व्यवस्था और नैतिक मूल्यों की मिसाल मान रहे हैं।

यूपी से पहले भी आ चुके हैं ऐसी शादी के मामले

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों द्वारा किसी प्रेमी-प्रेमिका की शादी करवाने का ये कोई पहला मामला नहीं है। उत्तर प्रदेश से इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

प्रदेश के जालौन जिले के एक गांव में भी एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। ग्रामीणों और लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई।

उन्होंने दोनों को पकड़ लिया इसके बाद दोनों की गांव के ही काली मंदिर में शादी करवा दी। यूपी के रामपुर में भी ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई थी।

उद्यानिकी यूनिवर्सिटी की VC नियुक्ति पर विवाद: योग्यता को नजरअंदाज करने का आरोप, मामला हाईकोर्ट पहुंचा
Bhilai Online Satta Gambling : ऑनलाइन सट्टा-जुआ गिरोह पर कार्रवाई, मुख्य आरोपी चेतन चंदेल गिरफ्तार
पोस्टर जारी कर भाजपा ने कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सदस्यों को बताया लापता, तंज करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ियों का हक मारने वाले सांसद कहां है गायब
Forensic lab started in Raigarh : अब रेप-मर्डर केस की जांच होगी तेज, बिलासपुर नहीं भेजने पड़ेंगे सैंपल
चादर ओढ़कर चारपाई पर सोया था युवक और ऊपर रेंग रही थी मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

Sakti Civil Surgeon Arrested
Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले में…

Road Safety Initiative
Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Sheetla Mata
Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

अहिवारा में गुरुवार को सुबह से ही धार्मिक…

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?