CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Sports Infrastructure 2025 : छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिलेगा खेलों में बड़ा मंच, भर्ती और अकादमी शुरू होगी

Chhattisgarh Sports Infrastructure 2025 : छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिलेगा खेलों में बड़ा मंच, भर्ती और अकादमी शुरू होगी

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share
Chhattisgarh Sports Infrastructure 2025
Chhattisgarh Sports Infrastructure 2025

सीजी भास्कर, 28 मई : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा (Chhattisgarh Sports Infrastructure 2025) ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग में वित्त विभाग से अनुमोदित सीधी भर्ती और संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित करने हेतु विज्ञापन जारी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग (Chhattisgarh Sports Infrastructure 2025) के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार और खेल संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री श्री वर्मा ने योजनाओं की जमीनी प्रगति, युवा गतिविधियाँ, अधोसंरचना कार्यों और पारंपरिक खेलों के संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि वर्ष 2025-26 के बजट में प्रस्तावित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं को संभाग मुख्यालयों में आयोजित किया जाए। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाए।

मंत्री वर्मा ने कबड्डी मैट की मांग को ध्यान में रखते हुए हर ब्लॉक (Chhattisgarh Sports Infrastructure 2025) में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, सी.एस.आर. मद से नई खेल अकादमियों के गठन और बलौदाबाजार-भाटापारा में आवासीय खेल अकादमी की स्थापना की कार्यवाही तेज करने को कहा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिलों से वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित कार्यों की जानकारी एकत्र कर प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की लंबित घोषणाओं की पूर्ति और प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु जिलों – बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने को कहा गया।

ABVV के पांच कॉलेजों पर ब्लैकलिस्ट की तलवार, AISHE Data Upload में लापरवाही पर सख्त रुख
Saina Nehwal Divorce News : बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति से हो रही अलग, साइना से पहले इन खिलाड़ियों का हो चुका है तलाक
Illegal Sand Mining : कलेक्टर की फटकार के बाद बरसते पानी में निकला संयुक्त अमला, 26 हाइवा को पकड़ाया
Raipur Traffic : जाम से मिलेगी राहत, चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने की तैयारी
छत्तीसगढ़ Job News 🟩 सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती 🟦 मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, बैंड मास्टर/म्यूजिक टीचर, हार्स राइडिंग इन्सट्रक्टर, पीईएम/पीटीआई-कम-मैट्रॉन (केवल महिलाओं के लिए), लैबोरेट्री असिसटेंट एवं वार्ड ब्वॉय (छात्रावास सहायक) के पद पर ऐसे करें आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे के…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं से लेकर पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण तक कई निर्णय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…

Youth Startup
Youth Startup : छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बदली सोच, देसी मछलियों से लाखों का कारोबार तो कहीं तैयार हो रहा बीज बोने वाला रोबोट

छत्तीसगढ़ के युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ…

Election Commission
Election Commission : चुनाव आयोग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विजय बघेल ने राहुल गांधी से माफी की मांग की

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की…

Bilaspur Murder
Bilaspur Murder : फांसी बताकर छिपाया हत्या का राज, पोस्टमॉर्टम में खुलासा; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?