CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेलवे का डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार: घर पर पार्टी के बहाने नर्स को बुलाकर किया बलात्कार, घटना के बाद 10 दिनों तक दहशत में रही पीड़िता, पुलिस ने आफिस से किया अरेस्ट

रेलवे का डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार: घर पर पार्टी के बहाने नर्स को बुलाकर किया बलात्कार, घटना के बाद 10 दिनों तक दहशत में रही पीड़िता, पुलिस ने आफिस से किया अरेस्ट

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मई |

बिलासपुर जिला में रेलवे के अफसर ने एक नर्स के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे के डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने स्टेशन के मेडिकल यूनिट में पोस्टेड निजी हॉस्पिटल की नर्स को पार्टी के लिए घर पर बुलाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी अफसर ने उसे धोखे से घर पर बुलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित नर्स की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रेलवे के अफसर को गिरफ्तार कर लिया है।

नर्स के साथ रेप की ये घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स के पद पर पोस्टेड है। पुलिस में उसने रिपोर्ट दर्ज करायी कि संबंधित अस्पताल और रेलवे संयुक्त रूप से स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल यूनिट चलाते हैं। इसकी पूरी मॉनिटरिंग डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल द्वारा किया जाता है। नर्स ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अक्सर सुपरिटेंडेंट उससे औपचारिक बातचीत करता था।

यूनिट में साथ काम करने की वजह से फिरतू राम पटेल पिछले कुछ दिनों से पार्टी देने की बात कह रहा था। 17 मई को उसने नर्स को पार्टी देने के बहाने सरकंडा के गणेश वैली स्थित अपने घर बुलाया। रेलवे विभाग के अफसर होने के नाते वह उसकी बातों में आकर फिरतू राम के घर पहुंची। जहां यूनिट के अन्य सदस्य नही थे। ऐसे में आरोपी फिरतूराम ने उसे अकेली पाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दहशत में आई पीड़िता करीब 10 दिनों तक डरी-सहमी रही और काम पर भी नही गयी।

परिजनों द्वारा उसकी इस हालत की जानकारी लेने पर उसने अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित नर्स ने घरवालों के साथ पहुंचकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी फिरतूराम पटेल को उसके आफिस से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है। जिस कारण वो लंबे समय से अकेले रहता है। पति से परेशान होकर पत्नी ने तलाक के लिए आवेदन भी किया है।

Nerhara Drowning Case : नरहरा में रायपुर का युवक डूबा, गोताखोरों को शाम तक नहीं मिला
PWD Suspension : सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, निपट गए PWD में ईई और दो एसडीओ
Chhattisgarh Women Empowerment : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का नया युग, आगामी वर्ष ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित
Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”
मोदीजी का बुलावा विधायक रिकेश होंगे आज रात दिल्ली रवाना 🟠 दुर्ग लोकसभा में वैशाली नगर की सबसे बड़ी लीड पर मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह का भी आया न्यौता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?