CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिलायंस डिजिटल में बड़ी चोरी: बांस के सहारे ऊपर चढ़कर चोर ले भागे 11 लाख के आईफोन

रिलायंस डिजिटल में बड़ी चोरी: बांस के सहारे ऊपर चढ़कर चोर ले भागे 11 लाख के आईफोन

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मई |

शहर के व्यस्ततम मार्ग जीई रोड अनुपम गार्डन स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर में अज्ञात चोर ने 11 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के 17 आईफोन पर हाथ साफ कर दिया। घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है, जिसमें चोर डिजिटल स्टोर के पास बिल्डिंग के बांस के सहारे पहली मंजिल पर चढ़ता है। इसके बाद कांच को तोड़कर स्टोर के अंदर प्रवेश कर ग्राउंड फ्लोर पहुंचकर रैक में रखे मोबाइल फोन झोले के अंदर डालकर ले जाता है। मामले की जांच सरस्वती नगर तथा क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है।

डिजिटल स्टोर के डिपार्टमेंट मैनेजर सोमनाथ लसेर ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मैनेजर ने पुलिस को बताया है कि 25-26 मई की दरमियानी रात डेढ़ से दो बजे के बीच अज्ञात चोर एप्पल मोबाइल के काउंटर में पहुंचा और रैक में रखे आईफोन चोरी कर ले गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने चोर को भागते हुए देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

इसलिए बांस के सहारे बिल्डिंग में प्रवेशपुलिस ने चोरी को लेकर आशंका व्यक्त की है कि मेन गेट से अंदर दाखिल होने पर सिक्यूरिटी अलार्म बज सकता था। इसलिए शातिर ने डिजिटल स्टोर से सटे एक अन्य रिलायंस का शोरूम जहां रिपेयरिंग का काम चल रहा है, उस शोरूम के ऊपर से नीचे तक बांस लगा हुआ है। शातिर इसका फायदा उठाते हुए जिस शोरूम में रिपेयरिंग का काम चल रहा है, उस शोरूम के बांस की मदद से डिजिटल स्टोर की पहली मंजिल में प्रवेश कर सीढ़ी के सहारे ग्राउंड फ्लोर पहुंचकर चोरी की।

घटना स्थल पर मिली संदिग्ध दोपहिया चोरी की निकलीघटना स्थल के पास पुलिस को एक सफेद एक्टिवा संदिग्ध हालत में मिली। नंबर की पड़ताल करने पर उसके चौबे कालोनी से चोरी होने की जानकारी मिली। चोर जिस एक्टिवा में चोरी करने पहुंचा था, उस एक्टिवा की पुलिस को स्टोर रूम में चाबी मिली है। आशंका जताई जा रही है, हड़बड़ी में चोर के जेब से चाबी गिर गई होगी, इसलिए वह एक्टिवा को वहीं छोड़ फरार हो गया होगा।

काले रंग की ड्रेस मास्क पहनकर पहुंचा थाजहां चोरी की घटना हुई है, वहां चोर अपनी पहचान छिपाने काले रंग की ड्रेस के साथ सिर के साथ चेहरे को काले रंग के मास्क के साथ ढका हुआ था। ऐसी ही एक घटना में दो नकाबपोश चोरों ने मौदहापारा थाना क्षेत्र के एक उपभोक्ता भंडार में प्रवेश कर नकदी ढाई लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस उस मामले में भी अब तक चोरों के बारे में किसी तरह से सुराग नहीं ढूंढ पाई है।

महंगे चोरी के मोबाइल का नेपाल बड़ा मार्केटपुलिस ईएमआई नंबर के आधार पर चोरी के आईफोन का आसानी से पता लगा सकती है। शातिर ने जहां चोरी की घटना की है, उसने उस स्टोर से किसी अन्य मोबाइल के साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को हाथ तक नहीं लगाया है। शातिर ऐसे नए चोरी के आईफोन के साथ मोबाइल को नेपाल में खपा देते हैं। ऐसे में चोर को पकड़ना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।

चोर के पकड़े जाने की चर्चासूत्रों के अनुसार रिलायंस डिजिटल में आईफोन चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का माल बरामद होने के बाद पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है। पुलिस ने चोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

अंबिकापुर में बिजली विभाग की खौफनाक लापरवाही! लटकते तार से उलझकर शख्स की मौत, CCTV फुटेज ने खोली पोल
Jashpur Fertilizer Scam : किसानों के साथ ‘धोखे का डीएपी’ कांड! 17 टन अवैध उर्वरक का जखीरा सील
Tribute Ceremony : मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि
Teacher found in objectionable condition with student : जांच के बाद DEO की कार्रवाई, VIDEO वायरल
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम

भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं की राष्ट्रीय संगठन…

Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone
Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone

धमतरी की तीन बेटियों ने हुनर, मेहनत और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?