CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Snake Bite : करैत-रसेल वाइपर के डंस से 5 बच्चे मौत के मुहाने पर

Snake Bite : करैत-रसेल वाइपर के डंस से 5 बच्चे मौत के मुहाने पर

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share
Snake Bite
Snake Bite

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  सर्पदंश (Snake Bite) की अलग-अलग घटनाओं में कोबरा, करैत और रसेल वाइपर के डंस से पांच मासूमों की हालत गंभीर हो गई। सभी बच्चों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज और विशेषज्ञों की निगरानी में उनकी जान बचा ली गई। मेडिकल कॉलेज (Raigarh Medical College) में कई घंटे तक चले गहन उपचार के बाद सभी बच्चों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इस घटना ने रायगढ़ समाचार (Raigarh News) में बारिश के मौसम में बढ़ते सर्पदंश के खतरे को फिर सामने ला दिया है।

Contents
  • तीन बच्चों को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा
  • 50 वायल तक एंटी स्नेक वेनम देकर बचाई जान
  • समय पर इलाज बना जीवन रक्षक

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ निवासी दो सगे भाई वीर कुमार (7) और लाकेश राठिया (12) को रात में सोते समय करैत ने गर्दन पर डंस लिया। सुबह तक दोनों के शरीर में जहर फैल चुका था और उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी।

इसी तरह सक्ती जिले के हसौद निवासी मंजू (7) को कोबरा ने पैर में काट लिया, जिससे पैर में तेज सूजन और फफोले पड़ गए। रायगढ़ निवासी हितेश ढंगर (5) को रसेल वाइपर ने डंस लिया, जिसके कारण शरीर में रक्तस्राव और खून के थक्के बनने की गंभीर समस्या शुरू हो गई। वहीं कलमी निवासी हर्षित प्रजापति (7) को भी सोते समय करैत ने काट लिया था।

तीन बच्चों को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा

अस्पताल पहुंचने पर अधिकांश बच्चों में पलकें झुकना, बोलने और निगलने में कठिनाई, मांसपेशियों में कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दिए। इनमें से तीन बच्चों को तत्काल पीआईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

रसेल वाइपर के दंश से पीड़ित बच्चे का रक्तस्राव और ब्लड क्लॉटिंग संबंधी जटिलताओं का भी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक उपचार किया।

50 वायल तक एंटी स्नेक वेनम देकर बचाई जान

डॉक्टरों ने मरीजों की स्थिति के अनुसार 50 वायल तक एंटी स्नेक वेनम दिया। इसके साथ आधुनिक गहन चिकित्सा, 24 घंटे लगातार निगरानी और आवश्यक जांच की गई। इलाज का असर हुआ और सभी पांचों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गए।

समय पर इलाज बना जीवन रक्षक

अस्पताल अधीक्षक डॉ. दुर्गा शंकर पटेल ने बताया कि समय पर एंटी स्नेक वेनम, वेंटिलेटर सुविधा और प्रशिक्षित मेडिकल टीम की उपलब्धता के कारण सभी बच्चों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि सभी दवाएं और उपचार आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क उपलब्ध कराए गए।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि यह सफलता अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक पीआईसीयू सुविधाओं का परिणाम है। बाल एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मणेश्वर कुमार सोनी के नेतृत्व में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने लगातार निगरानी और समन्वित उपचार से पांचों बच्चों को नया जीवन दिया।

Bilaspur Biogas Plant Inspection : गोबर गैस से बदलेगी गांवों की तस्वीर, कलेक्टर ने बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण
Janjgir Police SI Action : असली आरोपित की जगह भाई को बनाया मुजरिम, SI लाइन अटैच
बगैर व्यवस्थापन कैसे चला बुलडोजर…❓मनमाने निर्णय लेने वाले निगम अधिकारियों पर होगी कार्रवाई-रिकेश सेन, कुरुद तालाब के बेजा कब्जेधारियों को हटाए जाने से नाराज विधायक रिकेश ने कलेक्टर से की चर्चा
HNLU Raipur Food Controversy : लॉ यूनिवर्सिटी की मेस में शाकाहारी भोजन में मिला अंडा, छात्रों की शिकायत पर मैनेजर हटाया
Leopard Death in Wildlife Sanctuary : भैरमगढ़ अभयारण्य में तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Hammer Attack Arrested
Bemetara Hammer Attack Arrested : बेमेतरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bemetara Hammer Attack Arrested : आरोप है कि…

Gold Silver Price 2026
Gold Silver Price 2026 : सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी ₹1.53 लाख के पार; सोना भी ₹1.25 लाख के करीब

Gold Silver Price 2026 : विशेषज्ञों के मुताबिक,…

Dhruv Rathee Defamation Case
Dhruv Rathee Defamation Case : ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट में नहीं हुए पेश

Dhruv Rathee Defamation Case : बताया जा रहा…

Chhattisgarh UDISE Data Entry
Chhattisgarh UDISE Data Entry : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में लगभग पूरी हुई यू-डाइस एंट्री, प्राइवेट स्कूलों के 5 हजार से ज्यादा बच्चों का डेटा बाकी

Chhattisgarh UDISE Data Entry : अगला शैक्षणिक सत्र…

Arun Sao Statement
Arun Sao Statement : अरुण साव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अंबेडकर को उनका हकदार सम्मान नहीं दिया

Arun Sao Statement : साव ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?