सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर । नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सी-ब्लॉक हॉस्टल की मेस में शाकाहारी भोजन में अंडा मिलने से छात्रों में नाराजगी फैल गई। शनिवार सुबह हुई इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेस मैनेजर को हटा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि पता लगाया जा सके कि भोजन परोसने में लापरवाही कैसे हुई। (HNLU Raipur Food Controversy)
यह भी पढ़ें : Maharashtra hostel snake bite : हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत
खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर पहले भी उठे सवाल : HNLU Raipur Food Controversy
छात्रों का आरोप है कि मेस में पहले भी खाने के दौरान बाल, कीड़े और अन्य बाहरी वस्तुएं मिल चुकी हैं। शाकाहारी भोजन में मांसाहारी खाद्य पदार्थ परोसे जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। छात्रों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई में स्थायी सुधार नहीं हुआ।
स्टूडेंट बार एसोसिएशन और हॉस्टल एवं मेस समिति ने शुक्रवार को ही विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर चिंता जताई थी। पत्र में कहा गया था कि पिछले कुछ महीनों से खाने के स्वाद और गुणवत्ता में गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें : Navodaya Student Suicide : हॉस्टल के पीछे बाथरूम में मिला शव, एक दिन पहले ही लौटा था घर से

चार हॉस्टल और चार मेस की व्यवस्था
विश्वविद्यालय में चार हॉस्टल हैं और प्रत्येक के लिए मेस की व्यवस्था है। शनिवार सुबह सी-ब्लॉक हॉस्टल की मेस में शाकाहारी भोजन में अंडा मिलने की शिकायत सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने मेस मैनेजर को हटा दिया और जांच (HNLU Raipur Food Controversy) शुरू कर दी।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. दीपक श्रीवास्तव के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जाएगा कि भोजन में अंडा कैसे आया और इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है।
यह भी पढ़ें : अंबेडकर कल्याण हॉस्टल से जिंदा बम बरामद, आधी रात छापेमारी में 4 छात्र हिरासत में
ख़बरें और भी हैं : IIT Hostel Fan Reduction : आत्महत्या रोकने को हॉस्टलों में पंखों की संख्या कम करेगा IIT खड़गपुर


