CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIT Hostel Fan Reduction : आत्महत्या रोकने को हॉस्टलों में पंखों की संख्या कम करेगा IIT खड़गपुर

IIT Hostel Fan Reduction : आत्महत्या रोकने को हॉस्टलों में पंखों की संख्या कम करेगा IIT खड़गपुर

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share
IIT Hostel Fan Reduction
IIT Hostel Fan Reduction

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : इंडियन इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलाजी (आइआइटी) खड़गपुर ने अपने कैंपस के हास्टलों में आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाया है। हास्टल के कमरों की अंदरुनी छत से लटकने वाले पंखों की संख्या कम की जाएगी। उनके बदले ऐसे पंखों की व्यवस्था की जाएगी, जिन्हें आत्महत्या करने का जरिया न बनाया जा सके।

संस्थान के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने कहा-यह मानसिक स्वास्थ्य की समस्या का ठोस समाधान तो नहीं है लेकिन नाजुक वक्त में ऐसे उपकरणों का न होना किसी की जिंदगी बचा सकता है। इसके साथ ही ‘कैंपस मदर’ नामक पहल की गई है, जिसके तहत संस्थान की महिला फैकल्टी व कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान छात्रों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करेंगी। छात्रों को चौबीसों घंटे मनोवैज्ञानिक समर्थन प्रदान करने की भी व्यवस्था की जा रही है। कैंपस में स्थानीय रूप से एक मनोचिकित्सक उपलब्ध रहेगा।

मालूम हो कि आइआइटी खड़गपुर के 21 हास्टल में करीब 16,000 छात्र रहते हैं। जनवरी से अब तक हास्टल में चार छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। प्राथमिक तौर पर सभी आत्महत्या के मामले बताए गए हैं। कुछ दिन पहले ही बीटेक के चतुर्थ वर्ष के छात्र का फंदे से लटकता शव बरामद हुआ था।

गत 12 जनवरी को इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र का शव फंदे से लटकती हालत में मिला था। उसके बाद 20 अप्रैल को ओशेन इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटकती हालत में बरामद हुआ था। गत चार मई को तृतीय वर्ष के बीटेक छात्र को भी उसके कमरे में मृत पाया गया था।

दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 38 नक्सली ढेर, एसपी ने की पुष्टि, 2.62 करोड़ का था इनाम, नक्सल मुक्त बस्तर बनाने में साय सरकार की सबसे बड़ी सफलता
Sonam Raghuvanshi : बेगुनाही का दावा कर अदालत पहुंची सोनम रघुवंशी, अब अगले हफ्ते क्या होगा सबकी नजर
Round Trip Package : अब रिटर्न टिकट पर पाएं 20% की छूट, रेलवे ने शुरू की नई स्कीम
अपनी ही कार चोरी कर FIR दर्ज कराने पहुंचा युवक, पुलिस ने किया पर्दाफाश..
हिंदी अनिवार्य होगी या वैकल्पिक? विवाद के बीच महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने कर दिया क्लियर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?