CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बगैर व्यवस्थापन कैसे चला बुलडोजर…❓मनमाने निर्णय लेने वाले निगम अधिकारियों पर होगी कार्रवाई-रिकेश सेन, कुरुद तालाब के बेजा कब्जेधारियों को हटाए जाने से नाराज विधायक रिकेश ने कलेक्टर से की चर्चा

बगैर व्यवस्थापन कैसे चला बुलडोजर…❓मनमाने निर्णय लेने वाले निगम अधिकारियों पर होगी कार्रवाई-रिकेश सेन, कुरुद तालाब के बेजा कब्जेधारियों को हटाए जाने से नाराज विधायक रिकेश ने कलेक्टर से की चर्चा

By Newsdesk Admin
07/02/2025
Share

▶️ कहा – घर बसाने की इच्छाशक्ति नहीं तो बेघर करने का मनमाना अधिकार किसने दिया..?

▶️ बेदखल किए गए परिवारों को मिला पक्का मकान, विधायक का जताया आभार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। बुधवार को कुरुद ढांचा भवन के समीप तालाब के ऊपर हुए अवैध कब्जे पर भिलाई निगम की बुलडोजर कार्रवाई से वैशाली नगर विधायक नाराज़ हैं। दरअसल निगम अधिकारियों ने विधायक रिकेश सेन के संज्ञान में लाए बगैर चार-पांच अवैध कब्जों को तोड़ दिया। चूंकि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बालोद निकाय चुनाव में प्रभारी हैं और जब निगम अधिकारी तोड़फोड़ कर रहे थे तो श्री सेन बालोद में थे। तोड़फोड़ बाद जब विधायक रिकेश सेन ने जोन कमिश्नर को तलब किया तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। विधायक ने जब कलेक्टर से ऐसे किसी आदेश के संबंध में चर्चा की तो कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया है। विधायक रिकेश सेन ने स्पष्ट कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में बगैर व्यवस्थापन किसी को बेघर नहीं किया जाएगा लेकिन निगम के कुछ अधिकारी अगर मनमाना कार्रवाई कर रहे हैं तो बहुत जल्द ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन वो लेंगे। उन्होंने समीपस्थ वार्ड के उप चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मनमाने निर्णय सीधे तौर पर पार्टी व सरकार की छवि को भी अनावश्यक नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए जिन लोगों ने एक साज़िश के तहत यह कारनामा किया है उनके खिलाफ एक्शन होगा।

आपको बता दें कि कुछ माह पहले ही पावर हाऊस क्षेत्र में बिना विधायक के संज्ञान में लाए निगम के अधिकारियों ने इसी तरह की कार्रवाई की थी, उन अधिकारियों पर विधायक रिकेश सेन की नाराजगी के चलते 48 घंटे के भीतर गाज गिरी थी। दरअसल विधायक ने कब्जेधारियों को आश्वस्त किया था कि पहले उनके रहने की व्यवस्था बनाई जा रही है उसके बाद ही अतिक्रमण हटाया जाएगा मगर प्रभारी आयुक्त ने नंदिनी रोड के अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई कर दी थी।

कुरूद में 4 से 5 अतिक्रमणकारियों को जोन कमिश्नर, तहसीलदार और जामुल पुलिस की टीम की मौजूदगी में कल बेदखल किया गया। जोन कमिश्नर ने तोड़ फोड़ कार्रवाई के लिए कलेक्टर के निर्देश का भी हवाला दिया जबकि विधायक रिकेश सेन से चर्चा में कलेक्टर ने ऐसे किसी आदेश से इंकार किया है। श्री सेन ने कहा कि वो अतिक्रमण के सख्त खिलाफ हैं मगर जिन लोग उस कब्जे में वर्षों से काबिज हैं उनके लिए पहले रहने की व्यवस्था बनाएं फिर अतिक्रमण तोड़ें। कुरूद ढांचा भवन तालाब के पास जिन 4-5 लोगों को बेघर किया गया वो कहां जाएंगे, इसकी चिंता निगम अधिकारियों को भी करनी चाहिए थी।‌ अगर किसी का घर बसाने की इच्छाशक्ति नहीं है तो उन्हें बेघर करने की मनमाना कार्रवाई किसी भी अधिकारी को वो वैशाली नगर विधानसभा में नहीं करने देंगे।

गौरतलब हो कि बिना वैशाली नगर विधायक के संज्ञान में लाए निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई से जहां 4-5 परिवार बेघर हुए हैं वहीं उनकी चिंता करते हुए विधायक रिकेश के तल्ख तेवर से निगम गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है।

कलेक्टर दुर्ग से चर्चा के बाद श्री सेन ने कहा है कि अधिकारियों की ऐसी मनमाना कार्रवाई वो बिल्कुल सहन नहीं करेंगे। विधायक रिकेश सेन ने तत्काल प्रभावित परिवारों को पीएम आवास देने के निर्देश दिए नतीजतन गुरूवार को बेदखल किए गए लोगों को पीएम आवास में शिफ्ट किया गया है। पक्के आवास मिलने से सभी प्रभावितों ने विधायक रिकेश सेन की पहल पर उनका आभार जताया है।

Chirmiri Garba Celebration with Team India Victory: मंत्री और महापौर ने मंच पर थिरकते हुए मनाया जश्न…
New Hostel Superintendents Appointed : युवा प्रशासन को मिला नया बल: मुख्यमंत्री ने 300 छात्रावास अधीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र”
शराब दुकान के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO वायरल
Bastar Goncha Rath Yatra : गोंचा रथयात्रा में बड़ा हादसा, रथ के पहिए के नीचे आई बुजुर्ग महिला, बाल-बाल बची जान
मैराथन के ‘अमर’ धावक का दुखद अंत: 114 वर्षीय फौजा सिंह की सड़क हादसे में मौत, जालंधर में फैला मातम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud
Cyber Fraud : साइबर ठगी: म्यूल बैंक खाता बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम…

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime :  कोंडागांव में नाबालिग को घर से ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

कोंडागांव में नाबालिग को घर से ले जाकर…

Garba Controversy
Garba Controversy :  गरबा विवाद पर मंत्री का बयान, बोले- आस्था का सम्मान करें, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लोगों…

Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके
Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल पेमेंट…

SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान
SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : एसआईआर के दौरान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?