CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेजस्वी यादव के तर्ज पर तेज प्रताप ने किया पोस्ट, क्या लालू परिवार में सब कुछ हो गया ठीक?

तेजस्वी यादव के तर्ज पर तेज प्रताप ने किया पोस्ट, क्या लालू परिवार में सब कुछ हो गया ठीक?

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

30 मई 2025 :

Bihar Politics: आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एनडीए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कामकाज का आंकड़ा पेश करने की चुनौती दी. पूर्व मंत्री ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर विकास के मामले में एनडीए को फिसड्डी बताया. उन्होंने कहा कि 35 साल पुरानी सरकार के 15 साल का हिसाब मांगने वाले पहले 20 साल का हिसाब दें.

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है. इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें.”

बता दें कि पीएम मोदी के बिहार दौरे का शुक्रवार (30 मई, 2025) को दूसरा दिन है. ऐसे में तेज प्रताप यादव ने पोस्ट कर एनडीए सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया है.

तेज प्रताप से पहले तेजस्वी ने किया था ये पोस्ट

तेज प्रताप यादव से पहले उनके भाई तेजस्वी यादव ने भी एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कामकाज का हिसाब मांगा था. शुक्रवार (30 मई, 2025) को तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें.” तेजस्वी यादव के तर्ज पर तेज प्रताप के पोस्ट से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या लालू परिवार में सब कुछ सामान्य हो गया है?

बता दें कि अनुष्का यादव की वजह से चर्चा में आए तेज प्रताप को आरजेडी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. लालू प्रसाद ने बड़े बेटे को परिवार से भी बेदखल करने का हाल ही में ऐलान किया था. अब दो भाइयों के एक ही पोस्ट से सवाल पैदा हो रहा कि क्या लालू परिवार में ‘ऑल इज वेल है’. हालांकि इसके पहले भी तेजस्वी यादव के कई पोस्ट को उसी कंटेंट के साथ तेज प्रताप शेयर कर चुके हैं.

Guru Purnima: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव की तैयारी तेज, सीएम योगी भी विशेष पूजा अर्चना में होंगे शामिल
Ketan Agrawal Murder Case : सनसनीखेज खुलासा, मंगेतर और प्रेमी पर कारोबारी को खाई में धकेलने का आरोप
अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रुपाणी की दुखद मौत, बेटे के बाद अब खुद भी काल के गाल में समाए
ST संग्रह में छत्तीसगढ़ की छलांग, अप्रैल में 4135 करोड़ रुपये आए, CM साय क्या बोले?
School bomb threat India : देश के 159 स्कूलों में पहुंचा आतंकी हमले की धमकी भरा ईमेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Fake Photos Crime
AI Fake Photos Crime : महिलाओं की साइबर शिकायतों पर ममता साहू सख्त, बोलीं- सीधे IG से करें संपर्क

AI Fake Photos Crime :महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया…

Red Fort Independence Day 2026
Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश

Red Fort Independence Day 2026 :स्वतंत्रता दिवस समारोह…

Bastar Police Campaign
Bastar Police Campaign : ग्रामीणों की समस्याएं सुनने बस्तर पुलिस की नई पहल, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान शुरू

Bastar Police Campaign :ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, उनके…

Google Fitness Tracker Launch
Google Fitness Tracker Launch : अक्टूबर में भारत आएगा Google का Fitbit Air, बिना स्क्रीन रखेगा सेहत का पूरा हिसाब

Google Fitness Tracker Launch :Google की आधिकारिक भारतीय…

Bhilai Lal Maidan
Bhilai Lal Maidan : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

तहसील स्तर पर हुई संयुक्त स्थल जांच में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?