CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 1 घंटे में पैसे डबल…का मैसेज भेजकर 11 लाख ठगे:टेलीग्राम में इन्वेस्टमेंट के नाम पर बनाया शिकार

1 घंटे में पैसे डबल…का मैसेज भेजकर 11 लाख ठगे:टेलीग्राम में इन्वेस्टमेंट के नाम पर बनाया शिकार

By Newsdesk Admin 30/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई |

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में फार्मासिस्ट से 11 लाख की ठगी हुई है। ठगों ने टेलीग्राम में इन्वेस्टमेंट का मैसेज भेजा, जिसमें 1 घंटे में रकम दोगुना होने की बात लिखी गई थी। इसी झांसे में आकर फार्मासिस्ट ने ठगों को पैसे दे डाले। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक फार्मासिस्ट का नाम ब्रम्हा दास (32), जो केवरी गांव का रहने वाला है। पहले युवक को 3 से 4 बार डबल पैसे मिले, जिससे लालच में आकर बैंक से 11 लाख का लोन लिया। इसके बाद ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया, जिसे ठगों ने वापस नहीं किया।

अब जानिए कैसे झांसे में आया फार्मासिस्ट ?

दरअसल, मामला 26 दिसंबर 2024 का है। ब्रम्हा दास को गोल्ड कॉइंस नाम की कंपनी से मैसेज आया। उसमें बताया गया कि वह ऑनलाइन गोल्ड खरीदने-बेचने का काम करते हैं। शुरू में 8 हजार रुपए का निवेश करना होगा। उनके कहने पर ब्रम्हा दास ने फोन-पे कर दिया। उसे एक घंटे में ही 16 हजार रुपए वापस मिल गए।

पहले डबल पैसे मिले तो जमा कराई ज्यादा राशि

ब्रम्हा दास ने ठीक अगले दिन उनके बताए एक निजी खाते में 10 हजार रुपए जमा किया। उसे एक घंटे में ही 20 हजार रुपए वापस मिल गए। 27 दिसंबर को ही उसने यश बैंक के खाताधारक के अकाउंट में 21 हजार 321 रुपए जमा किया, तो उसे एक घंटे में 40 हजार रुपए वापस मिले।

इससे ब्रम्हा दास लालच में आ गया। उसने 29 दिसंबर को एक खाते में 50 हजार, फिर 10 जनवरी 2025 को एक निजी खाते में 99 हजार रुपए, 11 जनवरी को निजी खाते में 45 हजार रुपए, 31 जनवरी को 50 हजार रुपए जमा किया।

धीरे-धीरे कर रकम बढ़ाता गया युवक, लेकिन नहीं मिला वापस

इसके बाद ठगों ने और पैसे मांगे। युवक ने 31 जनवरी को 3 लाख 90 हजार रुपए RTGS कर निजी खाते में भेजा। 10 फरवरी को उसने फिर से 40 हजार रुपए, 11 फरवरी को 70 हजार और 98 हजार रुपए निजी खातों में भेजा।

12 मार्च को ठगे के दिए गए अकाउंट नंबर पर ब्रम्हा दास ने फिर से 50 हजार रुपए जमा किए। ठगों ने यह राशि अलग-अलग निजी खातों में जमा कराई। ब्रम्हा सिंह ने 18 मार्च 2025 तक कुल 11 लाख 17 हजार रुपए से अधिक की राशि ठगों के बताए निजी खातों में जमा कराया, लेकिन उसे राशि वापस नहीं मिली।

युवक ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद युवक को ठगी का एहसास हुआ। ब्रम्हा दास ने इसकी शिकायत लखनपुर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 318 (4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ्रॉड के शिकार होने पर क्या करें

RBI की 2017-18 की गाइडलाइन के मुताबिक, धोखाधड़ी की सूचना दर्ज कराने के बाद ट्रांजेक्शन की पूरी जिम्मेदारी बैंक पर होती है, यदि तय प्रक्रिया के मुताबिक संबंधित बैंक को सूचित नहीं किया गया तो जिम्मेदारी उपभोक्ता की होती है। इस स्थिति में बैंक पर रिफंड करने की कानूनी बाध्यता लागू नहीं होती।

धोखाधड़ी के शिकार होने पर अपने बैंक के संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचित करें। इसके अलावा कस्टमर केयर सेंटर पर सूचना दर्ज कराएं और दर्ज सूचना का नंबर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें, ताकि बैंक आपके पैसे आपको रिफंड कर सके।

You Might Also Like

कांकेर में हार्वेस्टर संघ का बड़ा फैसला, बाहरी मशीनों पर रोक

मरवाही के बगरार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से 80 लाख के जेवर चोरी

हीटवेव अलर्ट के बीच कलेक्टर सख्त, अतिक्रमण हटाने और इलाज की तैयारी के आदेश

रायपुर के करेंसी टावर में लिफ्ट, IAS के बाद कांग्रेस प्रवक्ता भी फंसे, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

स्वास्तिक समिति का अभियान, बेजुबानों के लिए जल पात्र वितरण शुरू

Newsdesk Admin 30/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

कांकेर में हार्वेस्टर संघ का बड़ा फैसला, बाहरी मशीनों पर रोक

सीजी भास्कर 22 अप्रैल कांकेर जिले के हार्वेस्टर…

मरवाही के बगरार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से 80 लाख के जेवर चोरी

सीजी भास्कर 22 अप्रैल मरवाही थाना क्षेत्र के…

हीटवेव अलर्ट के बीच कलेक्टर सख्त, अतिक्रमण हटाने और इलाज की तैयारी के आदेश

सीजी भास्कर 22 अप्रैल बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा…

रायपुर के करेंसी टावर में लिफ्ट, IAS के बाद कांग्रेस प्रवक्ता भी फंसे, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

सीजी भास्कर 22 अप्रैल रायपुर। राजधानी रायपुर के…

स्वास्तिक समिति का अभियान, बेजुबानों के लिए जल पात्र वितरण शुरू

सीजी भास्कर 22 अप्रैल राजनांदगांव में मार्च की…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

कांकेर में हार्वेस्टर संघ का बड़ा फैसला, बाहरी मशीनों पर रोक

22/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

मरवाही के बगरार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से 80 लाख के जेवर चोरी

22/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

हीटवेव अलर्ट के बीच कलेक्टर सख्त, अतिक्रमण हटाने और इलाज की तैयारी के आदेश

22/04/2026
छत्तीसगढ़

रायपुर के करेंसी टावर में लिफ्ट, IAS के बाद कांग्रेस प्रवक्ता भी फंसे, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

22/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?