CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Patwari Efrem Kerketta Suspension : कर्तव्य में लापरवाही पड़ी महंगी, शिवपुर के पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित

Patwari Efrem Kerketta Suspension : कर्तव्य में लापरवाही पड़ी महंगी, शिवपुर के पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share
Patwari Efrem Kerketta Suspension
Patwari Efrem Kerketta Suspension

सीजी भास्कर, 30 मई : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत हल्का पटवारी (एफ्रेम केरकेट्टा) को कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, आदेशों की अनदेखी और गंभीर अनियमितता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित (Patwari Efrem Kerketta Suspension) कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा त्रिपाठी द्वारा की गई है।

16 मई 2025 को आयोजित समीक्षा बैठक में (पटवारी) एफ्रेम केरकेट्टा को मोबाइल नंबर, आधार नंबर, किसान-किताब, लिंग प्रविष्टि जैसे डिजिटल डाटा एंट्री कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और डीएससी टारगेट को 99% तक पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, उन्होंने कार्यों में कोई संतोषजनक प्रगति नहीं दिखाई। इसके बाद 21 मई की समीक्षा बैठक में एफ्रेम केरकेट्टा बिना सूचना के अनुपस्थित रहे, जबकि सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बिना अनुमति अनुपस्थित न रहने का स्पष्ट निर्देश था।

एफ्रेम केरकेट्टा को पहले 21 मई और फिर 24 मई को दो बार कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। अंतिम नोटिस के जवाब में उन्होंने 28 मई को जवाब प्रस्तुत किया, जो कि समाधानकारक नहीं पाया गया। इस पूरे प्रकरण से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने न केवल पदीय दायित्वों को गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि यह आचरण (घोर लापरवाही), (अनियमितता) और (कदाचार) की श्रेणी में आता है।

उल्लेखनीय है कि उनका आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम 3 का उल्लंघन है। तदनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत (एफ्रेम केरकेट्टा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Patwari Efrem Kerketta Suspension) किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बागबहार नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। इसके साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी संस्थित की गई है।

Narayanpur Conversion Dispute : धर्मांतरण विवाद के बीच 26 परिवारों के बेघर होने का आरोप, गांव में बढ़ा तनाव
MGNREGA Worker Harassment Case : मनरेगा काम पर जा रही महिला के साथ रास्ते में वारदात
Fake Liquor Case in Sakti : रिश्वतखोरी और झूठे केस का संगीन आरोप, दो पुलिसकर्मियों ने 70 लीटर पानी को बताया शराब
Educational News 🔵 पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षा 28 को 🟢 37 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV
Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV

हुंडई भारतीय बाजार में नई एसयूवी बेयॉन (Hyundai…

Bhupesh Baghel Election Petition : हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को राहत नहीं, चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

Bhupesh Baghel Election Petition : पूरा मामला पाटन…

T20 Cricket Records : टी-20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, संजू भी दिग्गजों की सूची में शामिल
T20 Cricket Records : टी-20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, संजू भी दिग्गजों की सूची में शामिल

संजू सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 9 हजार…

PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया...
PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday)…

IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान
IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?