CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suicide Attempt : थाने में सनसनी : युवक ने पुलिस के सामने खुद का गला काटा

Suicide Attempt : थाने में सनसनी : युवक ने पुलिस के सामने खुद का गला काटा

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई : रायपुर में एक युवक ने पुलिस थाने के अंदर आत्महत्या (Suicide Attempt) की कोशिश की है। उसने पुलिसकर्मियों के सामने अपने गले पर ब्लेड चलाकर खुद को घायल कर लिया। इस घटना के तुरंत बाद, थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ ने उसे मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस घटना (Suicide Attempt) का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान सूरज नाथ जोगी (25 वर्ष) के रूप में हुई है, और वह कुशालपुर इलाके का निवासी है।

घटना (Suicide Attempt) 29 मई की शाम 8 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक मौदहापारा पुलिस थाने में प्रवेश करता है। जब पुलिस उससे पूछती है कि उसे क्या परेशानी है, तो वह जवाब देता है, “मुझे मरना है।” इसके कुछ ही मिनटों बाद, वह अपने हाथ में रखे ब्लेड को अपने गले पर चला देता है।

जैसे ही ब्लेड लगा, युवक के गले से खून बहने लगा। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। इसके बाद, थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ ने युवक को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, युवक का भाई बताता है कि वह नशे का आदी है और ऐसी हरकतें वह पहले भी कर चुका है। फिलहाल, युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि युवक अविवाहित है। उसके परिवार ने उसे दो से तीन बार नौकरी दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह हमेशा झगड़ा करके नौकरी छोड़ देता था। घटना के दिन, वह अपने घर से घूमते हुए पैदल ही पुलिस थाने में आया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे मरना है, फिर उसने अपने गले पर ब्लेड चला लिया।

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक में 11 बड़े फैसले, उद्योग, शिक्षा, जीएसटी और किरायेदारी कानून में होंगे बदलाव
Bastar mobile towers : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय
बिजली खंभे में आग से मचा हड़कंप, विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश
धमतरी में बाल विवाह की कोशिश नाकाम: 5 मई को होनी थी शादी, बाल संरक्षण टीम ने समय रहते रोका…
Digital Arrest Fraud : IB अफसर बनकर विधायक सुनील सोनी को धमकी! पुलिस सतर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dharamjaigarh double murder case
Dharamjaigarh double murder case : दो भाइयों पर बुजुर्ग दंपति की हत्या का आरोप

Dharamjaigarh double murder case

AVNL Recruitment
AVNL Recruitment : 1200 से ज्यादा सरकारी भर्तियों का मौका, आईटीआई से इंजीनियर और सीए तक के लिए निकली बड़ी वैकेंसी

सीजी भास्कर, 18 जुलाई।  सरकारी नौकरी की तैयारी…

Amarjeet Bhagat
Amarjeet Bhagat : अविश्वास प्रस्ताव के बीच पूर्व मंत्री ने खोला मोर्चा, सरकार पर लगाए कई बड़े आरोप

रायपुर में विधानसभा के भीतर जारी राजनीतिक टकराव…

CAG Report
CAG Report : पंचायतों की व्यवस्था पर लेखा जांच का बड़ा खुलासा, रिपोर्ट में सामने आईं कई गंभीर कमियां

रायपुर में पंचायतों की कार्यप्रणाली को लेकर नई…

Mahadev Betting App
Mahadev Betting App : ED के सवालों में घिरी एक्ट्रेस शेफाली बग्गा, 30 लाख कैश और बेटिंग प्रमोशन पर बड़े खुलासे

महादेव आनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लान्ड्रिंग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?