CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घरों में अवैध नल कनेक्शन:भिलाई में रुपए-डाक्यूमेंट्स लेने के बाद रसीद भी नहीं दी, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश…

घरों में अवैध नल कनेक्शन:भिलाई में रुपए-डाक्यूमेंट्स लेने के बाद रसीद भी नहीं दी, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश…

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई |

भिलाई नगर निगम में आने वाले कोहका क्षेत्र के 200 घरों में रुपए लेकर अवैध नल कनेक्शन लगाए जाने का मामला सामने आया है। पैसा और डाक्यूमेंट्स लेने के बाद लोगों को उसकी रसीद भी नहीं दी गई। ये आरोप निगम के MIC मेंबर और जल कार्य प्रभारी केशव चौबे ने लगाए हैं। इसके बाद निगम आयुक्त ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

वर्तमान में भिलाई नगर निगम के कई वार्ड पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं कोहका क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक नगर, सनातन नगर, बजरंग पारा, विवेकानंद नगर, आर्य नगर में लगभग 200 से अधिक लोगों के घरों में अवैध नल कनेक्शन किया गया है।

जब इसकी जानकारी निगम के जल कार्य प्रभारी (एमआईसी मेंबर/ मंत्री) केशव चौबे को हुई तो खुद उन वार्डों में असलियत पता करने पहुंच गए। वो सभी मोहल्ले जांच करने पहुंचे। इस दौरान जिनके घरों नल कनेक्शन किया गया, उनसे एक-एक करके बात की गई।

पूछताछ में लोगों ने बताया कि उनसे 5000, 7000, 10 हजार, 15 हजार रुपए लेकर उनके घरों में नल कनेक्शन किया गया है।

लोगों ने बताया कि उनसे उनके घर के दस्तावेज के साथ आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लिए गए। जब लोगों ने पैसों की रसीद मांगी तो पैसा लेने वाले ने एक दो दिन में रसीद देने का बहाना किया और चले गए।

मामले की जांच के दिए गए निर्देश

जब इस मामले को निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय के सामने रखा गया तो आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए। उन्होंने जोन 1 के जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत को जांच के निर्देश दिए। उनके निर्देश में एक जांच समिति बनाई गई। कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर के नेतृत्व में निगम की टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी।

कांग्रेस-भाजपा दोनों पार्टी के पार्षदों ने किया दौरा

इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्षद पर मिलीभगत का आरोप लग रहा है। इसलिए इसकी जांच खुद जल प्रभारी मंत्री यानि कांग्रेस के पार्षद केशव चौबे ने भाजपा पार्षद महेश वर्मा के साथ मिलकर की। महेश वर्मा ने कहा- आम जनमानस के साथ वार्ड के ही कुछ लोगों द्वारा धोखा किया जा रहा है। इसकी शिकायत निगम आयुक्त से की जा रही है।

कई लाख का किया गया घोटाला

केशव चौबे के अनुसार कोहका क्षेत्र में 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपए लेकर नल कनेक्शन का दिया गया। यदि एक कनेक्शन के पीछे ली गई रकम औसत 5 हजार रुपए भी माना जाए तो कुल 200 घरों में कनेक्शन किया गया है। इस तरह सो निगम में क्षेत्र में भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर 10 लाख रुपए से अधिक का घोटाला किया गया है।

ANM Vinita Das Story: जंगल, नक्सल और टूटा अस्पताल… फिर भी नहीं रुकी सेवा, पोटाली की ‘नानो’ ने 1000 से ज्यादा सुरक्षित प्रसव कराए
Big breaking : भिलाई-3 में फिर घिरा थाना, निगम सभापति और कांग्रेस के पार्षद द्वारा थाना में एक युवक से मारपीट की घटना कैद, FIR की मांग, SP ने कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई, MLA रिकेश सेन भी पहुंचे
Chhattisgarh School Prayer Controversy : गायत्री मंत्र-सारस्वती वंदना पर बवाल, कांग्रेस बोली- RSS का एजेंडा
भिलाई की महिला प्रधान आरक्षक से तीन भाइयों ने शासकीय जमीन का कर दिया छलपूर्वक सौदा 🛑 रूपये मांगने पर जान से मारने की दी धमकी 🛑 थाना में दर्ज हुई रपट
भिलाई के हास्पीटल में मृतका के गले से 70 हजार के सोने की चैन गायब, परिजनों ने कराई FIR, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?