CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भोपाल दौरे पर आज प्रधानमंत्री मोदी, सिंदूर कलर की साड़ी में स्वागत के लिए तैयार 15 हजार महिलाएं..

भोपाल दौरे पर आज प्रधानमंत्री मोदी, सिंदूर कलर की साड़ी में स्वागत के लिए तैयार 15 हजार महिलाएं..

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल का दौरा करेंगे. वह लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे. यह आयोजन राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में हो रहा है. पीएम मोदी सुबह 10:45 पर भोपाल पहुंचेंगे, फिर स्ट्रेट हैंगर से हेलिकॉप्टर में बैठकर 11 बजे जंबूरी मैदान पहुंचेंगे और 11:15 पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देंगे. आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथों में सौंपी गई है. सुरक्षा, मंच संचालन, साइट मैनेजमेंट से लेकर हेलीपैड और कारकेट तक हर स्तर पर महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है.

सिंदूर कलर की साड़ियों में महिलाएं करेंगी पीएम का स्वागत

दतिया से पहले विमान को महिला पायलट ही उड़ाएगी, जो इस आयोजन में नारी शक्ति के प्रभावशाली प्रतिनिधित्व का प्रतीक बनेगी. वहीं, इंदौर में मेट्रो की पहली ट्रिप में महिलाएं ही सवार होंगी. सिंदूर कलर की साड़ियों में 15,000 महिलाएं पीएम मोदी का खास स्वागत करेंगी.

पूरे शहर में लगे ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर्स

पीएम मोदी का यह अनोखा स्वागत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रति आभार जताने के लिए किया जाएगा. इस पूरे कार्यक्रम में महिला शक्ति का संदेश देने के लिए बीजेपी का महिला नेतृत्व भी मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहेगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है जिसके जरिए बड़ा संदेश दिया जाएगा. पूरे भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं.

MP को ये सौगातें देंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी करेंगे. 300 रुपये के सिक्के पर अहिल्याबाई होल्कर का चित्र होगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान के लिए एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे.

प्रधानमंत्री उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से संबंधित क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपये से अधिक के घाट निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे. नदियों के जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए बैराज, स्टॉप डैम और वेंटेड कॉजवे जैसी संरचनाएं भी बनाई जाएंगी.

अंतिम छोर तक हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री दतिया और सतना हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे, जिससे विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए नए अवसर खुलेंगे.

शहरों में यात्रा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 480 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त भी जारी की जाएगी. ये भवन ग्राम पंचायतों को स्थायी बुनियादी ढांचा देंगे

राहुल ने सत्ता में वापसी का बताया master प्लान, कार्यकर्ताओं को क्या करने की जरूरत…?
No recognition of ‘parallel list’ : भिलाई भाजयुमो में ‘बगावत’ : प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया बोले- ‘समानांतर सूची’ की मान्यता नहीं, दागी चेहरों पर होगी कार्रवाई
E Office In CG : अब कागज नहीं, ई-ऑफिस छत्तीसगढ़ में करेगा राज, सरकारी फाइलों की दुनिया हुई डिजिटल
कहर बनकर टूटी बारिश: मछली नदी में बहे बाइक सवार, उल्टापानी की पुलिया टूटी…
कमल हासन को SC से बड़ी राहत: ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर अब कोई रोक नहीं, कर्नाटक सरकार को फटकार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Egypt Journalists Arrested
Egypt Journalists Arrested : मिस्र में छह पत्रकार गिरफ्तार, फैक्ट-चेकिंग मंच की पूरी टीम हिरासत में

स्वतंत्र पत्रकारिता से जुड़े फैक्ट-चेकिंग मंच मतसदाश की…

Gandhi Jayanti
Gandhi Jayanti : सत्य और सादगी को किया नमन, सुहेला में गांधी-शास्त्री जयंती पर जुटे कांग्रेसजन

गुरुवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल…

India World Cup Schedule : वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत तय, इस दिन होगा महामुकाबला
India World Cup Schedule : वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत तय, इस दिन होगा महामुकाबला

भारत के वर्ल्ड कप शेड्यूल (India World Cup…

Mahanadi Water Dispute : 1983 से अटका महानदी विवाद, पानी पर छत्तीसगढ़-ओडिशा की खींचतान की पढ़ें पूरी कहानी
Mahanadi Water Dispute : 1983 से अटका महानदी विवाद, पानी पर छत्तीसगढ़-ओडिशा की खींचतान की पढ़ें पूरी कहानी

महानदी  (Mahanadi Water Dispute)  को लेकर छत्तीसगढ़ और…

Hostel Superintendent Job
Hostel Superintendent Job : कोरिया में नौकरी का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, सफाई कर्मचारी को अधीक्षक बनाने का दिया भरोसा

कोरिया जिले में नौकरी लगने की उम्मीद में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?