CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rudraprayag Road Accident : उत्तराखंड में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दुर्ग के दो यात्रियों की मौत, चार घायल

Rudraprayag Road Accident : उत्तराखंड में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दुर्ग के दो यात्रियों की मौत, चार घायल

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share
Rudraprayag Road Accident
Rudraprayag Road Accident

सीजी भास्कर, 31 मई : केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों (Rudraprayag Road Accident) के वाहन पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग से करीब 30 किलोमीटर दूर गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास अचानक पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर गिरने से वाहन चकनाचूर हो गया।

मैक्स वाहन में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में चालक राजेश रावत (38), निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए शैलेश कुमार यादव (24), निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे (Rudraprayag Road Accident) की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की (Rudraprayag Road Accident) पहचान लक्ष्मण सिंह (24), ओंकार सिंह राजपूत (24), दीपेश यादव (19) और चित्रांश साहू के रूप में हुई है। सभी घायल यात्री दुर्ग (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं और केदारनाथ दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे।

डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जबकि प्रशासन घायलों की देखरेख में जुटा हुआ है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों पर अत्यधिक सावधानी बरतें, क्योंकि भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं मानसून से पहले भी तेज हो सकती हैं।

Modern Agricultural Equipment : प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों से हो रहे हैं समृद्ध
CBSE Result : परीक्षा में सफलता के बाद खुशियों का माहौल, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिया बड़ा संदेश
Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
CG Storm Power Supply : छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-तूफान से 1000 बिजली खंभे और 1217 लाइनें क्षतिग्रस्त
Korba News : राज्योत्सव से पहले पशु ट्राली में नेताओं के कटआउट ढोने पर निगम के तीन अफसरों को नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?