CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Karun Nair double century 2025 : अपनी ‘क्लास’ में लौटे करुण…दोहरे शतक से किया ज़ोरदार कमबैक…

Karun Nair double century 2025 : अपनी ‘क्लास’ में लौटे करुण…दोहरे शतक से किया ज़ोरदार कमबैक…

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई : भारत के लिए तिहरा शतक मारने वाले दूसरे टेस्ट बल्लेबाज करुण नायर (Karun Nair double century 2025) जब 2018 में इंग्लैंड दौरे पर गए थे तो तत्कालीन कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया था। यही नहीं ये तक कहा गया था कि करुण अभ्यास सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे इसलिए उन्हें अंतिम एकादश में नहीं चुना गया।

संयोग की बात यह है कि एक समय 26 साल के करुण को इंग्लैंड में मौका नहीं मिला था तो अब उन्होंने 33 वर्ष की आयु में इंग्लैंड लायंस के विरुद्ध चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन भारत-ए की तरफ से खेलते हुए दोहरा शतक ठोक दिए।

करुण भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हैं और 20 जून से इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलेंगे भी। उनके इस दोहरे शतक ने उनकी अंतिम एकादश में जगह भी पक्की कर दी है।

खास बात यह है कि जिन विराट और शास्त्री ने करुण को उस समय मौका नहीं दिया था अब वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं (Karun Nair double century 2025)है। विराट ने इस सीरीज के पहले ही टेस्ट से संन्यास ले लिया है जबकि शास्त्री को भारतीय टीम का कोच पद छोड़े हुए तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं।

करुण के दोहरे शतक और ध्रुव जुरैल के अर्धशतक की बदौलत भारत-ए ने दूसरे दिन लंच तक सात विकेट पर 533 रन बना लिए थे। करुण ने 281 गेंदों में 26 चौके और एक छक्के की मदद से 204 रन बनाकर अपनी टीम की मजबूत पारी को आगे (Karun Nair double century 2025) बढ़ाया।

मुकाबले के दूसरे दिन भारत ए ने पहली पारी को 409/3 से आगे खेलना शुरू किया। अंशुल कंबोज और हर्ष दुबे पहले सत्र के अंत में क्रीज पर थे। करुण ने दूसरे दिन अपनी पारी को 186 रन से शुरू करते हुए तेज गेंदबाज एडी जैक के विरुद्ध कवर के ऊपर से चौका मारकर 272 गेंदों में अपने 200 रन पूरे किए।

इससे पहले भारत ए ने ध्रुव जुरैल (94) और नितीश कुमार रेड्डी (7) के दो जल्दी विकेट खो दिए। करुण और जुरैल ने चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की। करुण ने अपने दोहरे शतक के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और तेज गेंदबाज जमां अख्तर की एक डिलीवरी पर जेम्स र्यू के हाथों कैच आउट हो (Karun Nair double century 2025)गए। शार्दुल ठाकुर भी अख्तर के विरुद्ध 27 रन बनाकर चलते बने। इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों ने दिन के पहले सत्र में चार विकेट लेकर कुछ संतोष हासिल किया।

संक्षिप्त स्कोर : भारत ए: 533/7, 119 ओवर में (करुण नायर 204, ध्रुव जुरेल 94, जोश हुल 2/68, जमान अख्तर 2/73, एडी जैक 2/75)।

IND vs PAK Asia Cup Final : भारत ने लगाया जीत का सिक्सर, लेकिन फाइनल में इन 5 गलतियों से बचना होगा
Debi Daimary Wrestler : मेहनत की मिसाल बनीं देबी डायमारी, स्विमिंग पूल में नौकरी कर सीखी कुश्ती और जीता रजत
IPL2023 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रायल्स को उसके घर में पीटा लेकिन अंकतालिका में अब भी शीर्ष पर RR
Virat Kohli : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिर ऐसा क्या हुआ था, जब विराट कोहली को रोकने के लिए बीच में आए रवि शास्त्री
राजीव शुक्ला बने BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, रॉजर बिन्नी देंगे इस्तीफा?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?