CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Religious Sentiments Offense Case : पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में छात्रा गिरफ्तार

Religious Sentiments Offense Case : पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में छात्रा गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई : कोलकाता पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गुरुग्राम से 22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनौली नामक ला की छात्रा (Religious Sentiments Offense Case) को गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा गुरुग्र्राम में रहती है और पुणे के विधि विश्वविद्यालय से ला की पढ़ाई कर रही हैं। यह कार्रवाई कोलकाता के गार्डनरीच थाने में 15 मई को दर्ज प्राथमिकी और अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई है।

उनपर दो समुदायों के बीच घृणा व शत्रुता को बढ़ावा देने का प्रयास करने का आरोप है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल लाने के बाद शनिवार दोपहर कोलकाता की अदालत में पेश किया गया वहां से सुनवाई के बाद 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शर्मिष्ठा ने गत 14 मई को यह वीडियो पोस्ट किया था, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अगले ही दिन इसे डिलीट कर दिया और बिना किसी शर्त के माफी भी मांग ली थी। लिखा था-यह मेरी व्यक्तिगत भावनाएं (Religious Sentiments Offense Case)हैं।

मेरा जान-बूझकर किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। अगर किसी को इससे ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए दुखी हूं। शर्मिष्ठा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई ‘आपरेशन सिंदूर’ पर एक पाकिस्तानी समर्थक द्वारा प्रश्न उठाने पर प्रतिक्रिया के रूप में एक्स पर यह वीडियो पोस्ट किया था।

वीडियो पर मुस्लिम समुदाय की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई थी। शर्मिष्ठा के करीबियों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व नोटिस व गिरफ्तारी वारंट के गिरफ्तारी की (Religious Sentiments Offense Case)है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो के जरिए एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। इसकी जांच की जा रही है कि वीडियो के पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं है।

देश विरोधी पोस्ट के आरोप में एक और गिरफ्तार : इंटरनेट मीडिया पर देश विरोधी सामग्री पोस्ट करने व प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम बक्कर शेख है। वह मूल रूप से मुर्शिदाबाद जिले का निवासी है।

Uproar in Bhilai Corporation siege : मंच से बोलते वक्त पार्षद का माइक बंद, भाजपा ने उठाए भ्रष्टाचार के आरोप, देखिए विडियो
Raigarh Municipal Action 2026: ड्यूटी से गायब ड्राइवरों पर निगम का डंडा, 2 कर्मचारी सेवा से बाहर
Bhilai की खबर : चौहान ग्रीन वैली, नशे में कार चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
भिलाई आईआईटी में स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी की Hate Speech, प्रोफेसर सहित कई लोगों ने किए कान बंद, बीच में रोकना पड़ा था कार्यक्रम, करणी सेना सहित अनेक संगठनों ने जताया विरोध
सिक्किम के 50 साल: विकास और एकता की गाथा, पीएम मोदी ने बताया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राज!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

Grain ATM
Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

बिलासपुर में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही नए…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ पूरी तरह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?