CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कानपुर-कन्नौज के युवाओं को जोड़ रहा था तुफैल, ISI के लिए बना रहा था जासूसी नेटवर्क… यूपी ATS की पूछताछ में खुलासा

कानपुर-कन्नौज के युवाओं को जोड़ रहा था तुफैल, ISI के लिए बना रहा था जासूसी नेटवर्क… यूपी ATS की पूछताछ में खुलासा

By Newsdesk Admin
01/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 जून : यूपी एटीएस ने वाराणसी से गिरफ्तार किए गए तुफैल के खिलाफ बड़ा खुलासा किया है. अफसरों का कहना है कि पूछताछ के दौरान तुफैल ने स्वीकार किया कि वह ‘उम्मीद-ए-शहर’ नाम से वॉट्सएप ग्रुप बनाकर वाराणसी, आजमगढ़, कानपुर, कन्नौज, रामपुर, मुरादाबाद और बरेली जैसे कई शहरों के नौजवानों को जोड़ रहा था. इस ग्रुप में एक पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल था, जो भारत में साजिश रच रहा था.

पूछताछ में तुफैल ने बताया कि ‘उम्मीद-ए-शहर’ के आठ वॉट्सएप ग्रुप बनाए गए थे, जिनमें भारतीय मोबाइल नंबर से जुड़े आईएसआई के हैंडलर भी सक्रिय थे. यह नेटवर्क आईएसआई एजेंटों द्वारा संचालित था. तुफैल का यह भी दावा है कि उसने पाकिस्तान की नफीसा नामक महिला से संपर्क किया था, जो आईएसआई के लिए काम करती थी. इसी नफीसा के माध्यम से तुफैल को पहला भारतीय सिम कार्ड मिला, जो फर्जी नाम और पते पर एक्टिवेट कराया गया था. यह सिम कार्ड नफीसा के मोबाइल पर एक्टिव था. नफीसा ने तुफैल को फर्जी भारतीय सिम खरीदने में मदद की थी.

साल 2022 में तुफैल की पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट नौशाद मेमन से भी मुलाकात हुई थी. नौशाद मेमन पंजाब से पकड़ा गया था और उससे पता चला कि उसने दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग के एक अधिकारी को कई एक्टिव भारतीय सिम कार्ड दिए थे. इसके बाद तुफैल को वॉट्सएप ग्रुप बनाने और उसे चलाने के निर्देश दिए गए थे.

उत्तर प्रदेश एटीएस इन दोनों आरोपियों, नौशाद मेमन और तुफैल के बीच संबंध तलाशने में जुटी है. एटीएस का मानना है कि ये दोनों मिलकर भारत में आईएसआई के एजेंटों के नेटवर्क को बढ़ा रहे थे और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. एटीएस की जांच अभी भी जारी है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर जालसाजी, जासूसी और आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.

बनारस की तंग गलियों में है तुफैल का घर

बता दें कि वाराणसी की तंग गलियों में बसे नवापुर हनुमान फाटक मोहल्ले से मोहम्मद तुफैल अंसारी को गिरफ्तार किया गया था. उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को संवेदनशील सूचनाएं भेजने और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है. उसके मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, तुफैल बहुत ही चुपचाप रहने वाला व्यक्ति था और उसके ऐसे किसी नेटवर्क में शामिल होने की किसी को भनक तक नहीं लगी थी.

तुफैल के पड़ोसी ने बताया कि वह हमेशा मोबाइल में लगा रहता था. दिन-रात उसका ध्यान मोबाइल पर ही होता था. वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था. तुफैल के घर के सामने कपड़े की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने कहा कि तुफैल से मिलने कई बाहरी लोग आते थे, जिनके चेहरे और गतिविधियां मोहल्ले के लिए बिल्कुल अजनबी थीं. अक्सर ये लोग रात और शाम के वक्त अलग-अलग तरीकों से तुफैल के घर में दाखिल होते थे.

एक और पड़ोसी के अनुसार, तुफैल को अक्सर मौलानाओं के साथ धार्मिक तकरीरों और कार्यक्रमों में जाते देखा गया. उसकी बातचीत में हमेशा धार्मिक बातें होती थीं, जिससे वह मोहल्ले में अलग-थलग सा रहता था. फिलहाल उसके घर के बाहर लोकल थाने की पुलिस तैनात है और घर के अंदर कुछ महिलाएं थीं, जिन्होंने दरवाजा बंद कर लिया था. मोहल्ले के लोग अब भी इस बात को पचा नहीं पा रहे कि उनका पड़ोसी देश के खिलाफ इस हद तक जा सकता है.

47th All India Public Relations Conference : देहरादून में होने जा रहा 47 वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन
दर्दनाक खबर : कर्ज से परेशान युवक ने परिवार सहित खाया जहर, 3 की मौत, सूदखोर की धमकी से था परेशान
Student Suicide Case : अफवाहों ने ली छात्रा की जान, लेक्चरर से जोड़कर नाम उछालने से टूटी हिम्मत
दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 38 नक्सली ढेर, एसपी ने की पुष्टि, 2.62 करोड़ का था इनाम, नक्सल मुक्त बस्तर बनाने में साय सरकार की सबसे बड़ी सफलता
जेल की सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर का आतंक, कारोबारी को दी गोली मारने की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?