CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रामलला के बाद अब राजा राम! अयोध्या में साकार हुआ रामराज्य का स्वप्न।

रामलला के बाद अब राजा राम! अयोध्या में साकार हुआ रामराज्य का स्वप्न।

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर 5 जून 22 जनवरी 2024 को जब बाल स्वरूप में रामलला राम जन्मभूमि के गर्भगृह में विराजे, तब से अयोध्या में भक्तों का उत्साह सातवें आसमान पर था. परंतु अब, उससे भी एक कदम आगे, अयोध्या ने एक और स्वर्णिम अध्याय रच दिया है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम राजा राम के रूप में, राम मंदिर के प्रथम तल पर अपने राज दरबार में विराजमान हुए हैं.

यह दृश्य मात्र एक प्रतिमा नहीं, बल्कि एक युग का पुनर्जन्म है.श्रीराम अब अकेले नहीं हैं ,उनके साथ मां सीता, भ्राता लक्ष्मण, भक्त हनुमान, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ भी विराजमान हैं. यह पूरा दृश्य हमें सीधे त्रेतायुग के उस अद्भुत रामराज्य की स्मृति दिलाता है, जिसकी कल्पना वेदों और पुराणों में की गई है. रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास लिखते हैं ‘रामराज बैठे त्रैलोका, हरषित भये गए सब सोका.’ वही दृश्य आज अयोध्या में जीवंत हो गया है.कैसा है रामराज्य का दरबार?भगवान राम का दरबार न्याय, करुणा और धर्म का प्रतीक था. वे सिंहासन पर विराजमान होते हुए, प्रजा के हर सुख-दुख को अपनी जिम्मेदारी समझते थे. वे केवल एक राजा नहीं, ‘राजर्षि’ थे, जो तप, त्याग और सेवा का जीवंत स्वरूप थे.

दरबार का दृश्य अद्भुत है. स्वर्ण जड़ित सिंहासन, सिंहों की आकृति से सुशोभित मंच और उसके चारों ओर खड़े उनके परिजन और सेवक. यह केवल एक स्थापत्य कला नहीं, यह आस्था का मूर्त रूप है.अयोध्या में विराजित राजा राम का दर्शन आज के युग के लोगों को यह विश्वास दिलाता है कि रामराज्य केवल एक कल्पना नहीं, एक जीवंत प्रेरणा है.

यह दरबार हमें स्मरण कराता है कि रामराज्य का अर्थ था सत्य और न्याय का राज्य, प्रजा का कल्याण और राजा की निरंतर सेवा भावना है. आज जब राम भक्त इस राजदरबार में प्रवेश करते हैं, तो मानो वे त्रेतायुग के उस स्वर्ण युग में पहुंच जाते हैं, जहां हर दिशा में राम नाम की गूंज होती थी. तो आइए, अयोध्या धाम और राजा राम का राजदरबार देखिए. ये केवल दर्शन नहीं, ये एक युग की अनुभूति है. रामराज्य की ओर पहला कदम यहीं से शुरू होता है.

अंडे का ठेला लगाने वाले को इनकम टैक्स का नोटिस… युवक के नाम पर मिली फर्जी कंपनी, 50 करोड़ का टर्नओवर….!
IRCTC Singapore Malaysia Tour: जयपुर से सिंगापुर-मलेशिया का सात दिन का यादगार सफर, जानें पूरी डिटेल
Chhattisgarh Weather Update : अचानक लुढ़का पारा, रातें बनी सख्त, ठंड ने बढ़ाई चिंता
10 साल का बहादुर बच्चा भिड़ा मगरमच्छ से, पिता की जान बचाकर बन गया हीरो
सुहागरात पर दूल्हे को पिला दी नशीली चाय, फिर दुल्हन ने दोस्तों को बुला लिया अंदर, अगले दिन जो हुआ…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?