CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rinku Singh-Priya Saroj engagement :  क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, रिंग पहनाते ही इमोशनल हुईं सांसद, देखें VIDEO

Rinku Singh-Priya Saroj engagement :  क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, रिंग पहनाते ही इमोशनल हुईं सांसद, देखें VIDEO

By Newsdesk Admin
08/06/2025
Share
Rinku Singh-Priya Saroj engagement
Rinku Singh-Priya Saroj engagement

सीजी भास्कर, 08 जून : फेमस क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद रिंकू सिंह की सगाई (Rinku Singh-Priya Saroj engagement) आज (रविवार, 8 जून) लखनऊ के फाइव स्टार होटल में हुई। रिंकू और प्रिया एक दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे। जैसे ही रिंकू ने सांसद प्रिया को रिंग पहनाई वह भावुक हो गईं और फफक कर रोने लगीं। जिसके बाद रिंकू ने उन्हें संभाला, फिर उनका हाथ पकड़कर उठाया और अपने प्यार का इजहार किया। इस मौके पर प्रिया ने लहंगा और रिंकू ने शेरवानी पहनी थी।

कई वीआईपी हुए शामिल (Rinku Singh-Priya Saroj engagement)

रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी में कई वीआईपी शामिल हुए। इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन, सांसद रामगोपाल यादव, सपा विधायक शिवपाल यादव, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, क्रिकेट पीयूष चावला और प्रवीण कुमार जैसे नाम शामिल हैं। प्रिया के पिता और सपा से विधायक तूफानी सरोज ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। समारोह में करीब 300 मेहमान शामिल हुए।

कार्यक्रम में शामिल हुए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, रिंकू सिंह क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज भी राजनीति में अच्छा कर रही हैं। दोनों की जोड़ी बहुत सफल रहने वाली है।

टी-20 के स्टार बैटर हैं रिंकू (Rinku Singh-Priya Saroj engagement)

रिंकू सिंह ने भारत के लिए अब तक 33 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 42 के शानदार एवरेज से 546 रन बनाए हैं। वह अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में खेलते दिख सकते हैं। वहीं वनडे मैचों में उन्हें कम मौका मिला है। दो मैचों में उनके बल्ले से केवल 55 रन निकले हैं।

सपा के भावी सांसद और वर्तमान सांसद को नए सफर की ढेर सारी शुभकामनाएं 🫶🏻

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज जल्द लेंगे एक साथ फेरे 👏🏻 pic.twitter.com/bXuTJ42SL3

— Anshika Singh Yadav (@Anshika_in) June 8, 2025

27 साल के रिंकू को प्रसिद्धि आईपीएल में मिली थी, जब उन्होंने अंतिम ओवर में 4 छक्के मारकर हारे हुए मुकाबले में केकेआर को जीत दिलाई थी। हालांकि इस सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था उन्होंने 11 पारियों में 29 के सामान्य एवरेज से केवल 206 रन बनाए।

वहीं प्रिया सरोज की बात करें तो उन्होंने 2024 के लोकसभा में चुनाव सपा के टिकट पर मछलीशहर सीट से जीत हासिल की थी। 23 नवंबर 1998 को जन्मी प्रिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई नई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद की कॉलेज पढ़ाई उन्होंने दिल्ली और नोएडा से पूरी की। उनके पिता तूफानी सरोज सपा से तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वह केराकत सीट से विधायक हैं।

क्रिकेटर रिंकू सिंह को सपा सांसद प्रिया सरोज ने किया बोल्ड ! pic.twitter.com/T8pyw76xNU

— AAmitesh Srivastav (@amiteshvoi) June 8, 2025
Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking  : 15 साल के वैभव की रॉकेट एंट्री, T20 रैंकिंग के टॉप-50 में पहुंचे
TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा
Congratulatory message sent from Bihar : विधानसभा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सकेंगे MLA रिकेश, बिहार से भेजा बधाई संदेश
Sunrisers Hyderabad : किसकी नजर लगी काव्या मारन की ‘बाहुबली सेना’ को, पहले मैच में चमत्कार, फ‍िर गुम हुए स‍ितारे
राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली में पहुँचे 300 से ज्यादा खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?