CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्रिकेटर रिंकू-सांसद प्रिया की लव स्टोरी को मिला मुकाम, आज लखनऊ में ग्रैंड एंगेजमेंट…!

क्रिकेटर रिंकू-सांसद प्रिया की लव स्टोरी को मिला मुकाम, आज लखनऊ में ग्रैंड एंगेजमेंट…!

By Newsdesk Admin
08/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 जून। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की आज लखनऊ में रिंग सेरेमनी है। शहर के 5 स्टार होटल द सेंट्रम में इंगेजमेंट का स्टेज सज चुका है। पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल पहुंच गए हैं।

Contents
  • मेहमानों को स्पेशल पास से दी जाएगी एंट्री 
  • व्यंजन में सिर्फ वेज
  • प्रिया सरोज के पिता ने दी थी रिश्ते की जानकारी
  • मछली शहर से सांसद हैं प्रिया

रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ देर रात होटल पहुंचे। यहां उन्होंने घर और रिश्तेदारों के बच्चों को दुलारा, उन्हें केक खिलाया। सेंट्रल होटल में रिंग सेरेमनी के लिए 15 कमरे बुक किए गए हैं।

इनमें से 5 कमरे रिंकू के दोस्तों के लिए रिजर्व हैं। रिंग सेरेमनी में अखिलेश, डिंपल यादव, प्रिया की सांसद फ्रेंड इकरा हसन भी शामिल होंगी। रिंग सेरेमनी में सिक्योरिटी का खास इंतजाम किया गया है। 300 मेहमानों को स्पेशल पास से एंट्री दी जाएगी। पास में बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगा है।

कल रिंकू के परिवार के सदस्य उनके भाई, बहन समेत अन्य रिश्तेदार सगाई के मौके पर मस्ती करते तो कभी एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ में उनके मेहमानों ने लखनवी खाने का लुत्फ उठाया। सेंट्रम होटल के फलकर्न (fulcurn) हॉल को इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए चुना गया है।

इसकी क्षमता 300 से अधिक लोगों की है। देर रात तक सेरेमनी के लिए 12×16 फीट में भव्य स्टेज तैयार किया जाता रहा। वहीं, खाने में खासतौर पर लखनवी व्यंजन शामिल किए गए हैं। इनमें रिंकू-प्रिया की फेवरेट डिश का खास ख्याल रखा गया है।

मेहमानों को स्पेशल पास से दी जाएगी एंट्री 

रिंग सेरेमनी में सिक्यूरिटी का खास इंतजाम है। 300 मेहमानों को स्पेशल पास से एंट्री दी जाएगी। पास में बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगा है। इसके अलावा, स्पेशल सिक्योरिटी टीम भी अलर्ट मोड पर रहेगी, ताकि वीआईपी को किसी तरह की दिक्कत न हो।

होटल के आसपास भी प्राइवेट और पुलिस की सिक्योरिटी रहेगी। सेंट्रम के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि यह होटल योगी सरकार के पहले समिट के बाद मिला था। इसमें इस तरह की व्यवस्थाएं हैं, जिसकी वजह से सेलिब्रिटी और क्रिकेटरों की यह पहली पसंद बन गया है।

उन्होंने कहा कि दिन में सगाई होनी है और कुल 300 गेस्ट इसमें शामिल होने वाले हैं। 

व्यंजन में सिर्फ वेज

होटल के शेफ आशीष शाही ने बताया मेनू में सिर्फ वेज ही रहेगा। मुख्य फोकस हमारा अवधि खाने पर है। इसके अलावा यहां पर लाइव काउंटर्स के तौर पर वेलकम ड्रिंक रहेंगे। स्टार्टर में यूरोपियन, चाइनीज, एशियन और इंडियन भी रहेगा। बेसिक फूड इंडियन है।

गुलाब की ठंडी खीर और अचारी सिगार रोल हमारा खास आइटम है। मेनकोर्स में मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर आदि रहेगा। मिक्स वेज अलग -अलग प्रकार का होगा। क्योंकि केवल वेज है इसलिए हमने कोशिश की है कि हम सारी चीजों को कवर कर पाएं। चाइनीज स्टार्टर में मंचूरियन स्प्रिंग रोल और भी चीज़ें होंगी। चाइनीज मेन कोर्स में नूडल्स भी होंगे।

गेस्ट जब आएंगे तो उन्हें कुहाड़ा, जो कि एक कोकोनट बेस्ड ड्रिंक है सर्व की जाएगी।

प्रिया सरोज के पिता ने दी थी रिश्ते की जानकारी

जनवरी में केराकत से सपा विधायक और प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि उनके परिवार ने अलीगढ़ में रिंकू सिंह के पिता के साथ अपने बच्चों की संभावित शादी के बारे में “सार्थक चर्चा” की थी।

दोनों ही परिवार रिश्ते को लेकर राजी हो गए हैं। तुफानी ने यह भी बताया कि प्रिया की मुलाकात रिंकू से एक साझा मित्र के माध्यम से हुई थी, जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं।

उन्होंने कहा कि रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को एक साल से अधिक समय से जानते हैं। वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन रिश्ते के लिए उन्हें अपने परिवारों की सहमति की आवश्यकता थी। दोनों परिवार इस शादी के लिए सहमत हो गए हैं।

मछली शहर से सांसद हैं प्रिया

वाराणसी के करखियांव गांव की रहने वाली प्रिया सरोज कई वर्षों से समाजवादी पार्टी (सपा) से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। 2024 में वह जौनपुर जिले के मछली शहर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा के लिए चुनी गईं।

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील प्रिया पहली बार 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान अपने पिता के लिए प्रचार करते हुए लोगों की नज़रों में आईं थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में डिग्री और नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की है।

भिलाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय का भव्य स्वागत, कहा – “पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता जनता महसूस कर रही है”
Amit Jogi 147 Meter Bungee Jump : अमित जोगी ने साझा किया रोमांच
IND vs ENG : केएल राहुल ने इंग्लैंड में बनाया एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने
ISI अफसर संग करीबी रिश्ते…! बाली भी गई ज्योति मल्होत्रा, फोन ने खोले गहरे राज, पाकिस्तान ने ऐसे फैलाया जासूसी का जाल
Education Scam Kabirdham : शिक्षा विभाग में 218 करोड़ की गड़बड़ी, दो कर्मचारी निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

Digital Education Bhilai
Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप और कोक-कोयला…

Mungeli Robbery
Mungeli Robbery: 48 घंटे में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए

Mungeli Robbery मामले में मुंगेली पुलिस ने बड़ी…

CGPSC Scam
CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा पैटर्न

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?