CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rohit Sharma on Retirement : रोहित शर्मा के दिमाग में संन्यास नहीं, पर 2027 वर्ल्ड कप को लेकर कह दी ये बात

Rohit Sharma on Retirement : रोहित शर्मा के दिमाग में संन्यास नहीं, पर 2027 वर्ल्ड कप को लेकर कह दी ये बात

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share
Rohit Sharma on Retirement
Rohit Sharma on Retirement

सीजी भास्कर, 11 मार्च । ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को दुबई में आयोजित किया गया, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस जीत के बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma on Retirement) ने अपने संन्यास के बारे में एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।

इस बयान के बाद, अटकलें लगने लगीं कि रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भी खेल सकते हैं। इस पर रोहित ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि वह भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। रोहित ने संकेत दिया कि संन्यास उनके विचारों में नहीं है और उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2027 वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में उनकी कोई निश्चितता नहीं है।

‘कोई भविष्य की योजना नहीं है (Rohit Sharma on Retirement)

मैच के तुरंत बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित ने स्पष्ट किया कि वह वनडे फॉर्मेट को नहीं छोड़ने वाले हैं। 37 वर्षीय रोहित ने मैच के बाद संन्यास के सवाल पर कहा, ‘कोई भविष्य की योजना नहीं है। जो चल रहा है, वही चलेगा। मैं इस फॉर्मेट (वनडे) से संन्यास नहीं लेने जा रहा हूं। कृपया कोई अफवाह न फैलाएं।’

हिटमैन रोहित ने फाइनल मुकाबले में 41 गेंदों पर अर्धशतक बनाया। इस मैच में कप्तान रोहित ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके लगाए। रोहित का विकेट रचिन रवींद्र ने लिया, जिन्होंने उन्हें विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों स्टम्पिंग कराकर आउट किया।

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बारे में क्या कहा (Rohit Sharma on Retirement)

रोहित (Rohit Sharma on Retirement) ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “मैं वर्तमान में चीजों को उसी तरह ले रहा हूं, जैसे वे आ रही हैं। मेरे लिए आगे की सोच रखना सही नहीं होगा। इस समय मेरा ध्यान अच्छा प्रदर्शन करने और सही मानसिकता बनाए रखने पर है। मैं कोई सीमाएं नहीं बनाना चाहता और यह नहीं कहना चाहता कि मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा या नहीं।”

उन्होंने आगे कहा, “इस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। सच्चाई यह है कि मैंने अपने करियर में हमेशा एक समय में एक ही कदम उठाया है। मुझे भविष्य के बारे में ज्यादा सोचना पसंद नहीं है, और मैंने कभी ऐसा किया भी नहीं है। फिलहाल, मैं क्रिकेट और टीम के साथ बिताए समय का आनंद ले रहा हूं। यही सबसे महत्वपूर्ण है।”

IPL Points Table 2025 : आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में इस बार बैकबेंचर्स का जलवा! गुजरात को छोड़कर सभी दिग्गज टीमों की हालत खराब
Blind Cricket BCCI Support: 3 हजार की मैच फीस से जूझ रहे खिलाड़ियों को मिला संबल, बोर्ड का ऐतिहासिक ऐलान
Virat Kohli’s emotional statement after his century : बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा
Duleep Trophy Semifinals : कल से खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले, श्रेयस, यशस्वी और शार्दुल पर होंगी नजरें
IND vs NZ Raipur T20: रायपुर में आज सीरीज का रुख तय करेगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में…

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?