CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

By Newsdesk Admin
26/09/2026
Share

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में खेत में काम करने के दौरान ट्रांसफॉर्मर फटने से झुलसे तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 20 सितंबर को हेमबंद खार में हुआ था। ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाके के बाद गर्म तेल और आग की लपटें दूर तक फैल गई थीं, जिसकी चपेट में आने से तीनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए थे।

गंभीर रूप से झुलसे थे तीनों किसान

हादसे के समय ईश्वर पटेल (62), राधेश्याम चंद्राकर (50) और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर (32) खेत में काम कर रहे थे। धमाके के बाद ट्रांसफॉर्मर से निकला गर्म तेल तीनों पर गिर गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रायपुर रेफर किया गया।

पांच दिन तक चला इलाज, पिता-पुत्र ने एक साथ दम तोड़ा

राधेश्याम चंद्राकर और उनके बेटे छन्नू की हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी रही। करीब पांच दिन तक उपचार चलने के बाद शुक्रवार को दोनों की मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में मातम छा गया। छन्नू चंद्राकर के छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार रात बारिश के बीच दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

तीसरे किसान की भी इलाज के दौरान मौत

हादसे में झुलसे 62 वर्षीय किसान ईश्वर पटेल ने भी शुक्रवार को रायपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके बेटे प्रकाश पटेल के अनुसार, ईश्वर पटेल का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और शनिवार को मोहतरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक ही हादसे में तीन किसानों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी बताई जा रही है।

Illegal Mineral Transport : अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, चार ट्रैक्टर जब्त
पति की मौत का सदमा : दूसरे दिन फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
High Court stays contractual recruitment in Creda : अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस
CG News : महिला जज ने कर्मचारी को जड़ दिया “तमाचा” भड़के कर्मचारियों ने किया काम बंद, विवाद बढ़ता देख महिला जज ने मांगी माफी
Lightning and Heavy Rain Alert : 7 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह बचाव अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bank Strike September 2026
Bank Strike September 2026 : 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम

Bank Strike September 2026 : नए निजी क्षेत्र…

झीरम मामले के फैसले की राहुल गांधी को देंगे जानकारी, शहीद नेताओं के परिजन भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता शनिवार सुबह 11:30 बजे…

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट; जगदलपुर में 25 सेमी बारिश

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई…

बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में…

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?