CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जमीन विवाद पर खून की होली: मंझले भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट

जमीन विवाद पर खून की होली: मंझले भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट

By Newsdesk Admin
09/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमीन विवाद के चलते मंझले भाई, उसकी पत्नी और तीन बेटों ने लाठी, सब्बल से पीट-पीटकर बड़े भाई की हत्या कर दी। वारदात रविवार की रात को हुई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।

Contents
  • हिस्सा देने की बात पर हुआ झगड़ा
  • लाठी-सब्बल से पीट कर मार डाला
  • पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

बिलासपुर में एक दिन में 2 लोगों की हत्या हो गई है। रविवार सुबह सकरी थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी पर तवा से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। बच्ची की छट्ठी मनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

हिस्सा देने की बात पर हुआ झगड़ा

हिर्री मामले में टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि ग्राम खरकेना निवासी फेंकूराम ध्रुव बड़ा भाई है। उसके 2 भाई लेखूराम और नारद गांव में ही रहते हैं। उनकी जमीन का बंटवारा हो चुका है। लेकिन, नारद का पट्‌टा में नाम नहीं है। उसका मंझला भाई लेखूराम उसे हिस्सा नहीं देना चाहता था। जबकि, बड़ा भाई फेंकूराम उसे हिस्सा देने पर अड़ा था। इसी को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था।

रविवार की रात जमीन की हिस्सेदारी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। इस दौरान हिस्सा देने से मना करते हुए लेखूराम ने अपने बड़े भाई फेंकूराम से गाली-गलौज करने लगा। फिर देखते ही देखते लेखूराम की पत्नी महेशिया ध्रुव, बेटा मिलाप ध्रुव, ईश्वर ध्रुव और नाबालिग बेटा भी आ गए।

लाठी-सब्बल से पीट कर मार डाला

इस दौरान मंझले भाई और उसकी पत्नी और बेटों ने मिलकर फेंकूराम पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच एक बेटे ने सब्बल निकाल कर उसके पेट में घोंप दिया, जिससे फेंकूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

टीआई पासवान ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पूछताछ की गई, जिसके बाद सभी आरोपियों की धरपकड़ करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबर Kolkata Rape Murder Case: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर, CISF टीम पहुंची आरजी कर हॉस्पिटल, अब संभालेगी सुरक्षा की कमान
राष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है Bhilai Steel Plant, केन्द्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं इस्पात कुमारस्वामी ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण
Lightning Fell On The Students : यूनिवर्सिटी के छात्रों के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली…खड़े-खड़े गिर गए नीचे…सामने आया CCTV फुटेज…
कोलकाता के लॉ कॉलेज में शर्मनाक वारदात: छात्रा के साथ गैंगरेप, पूर्व-वर्तमान छात्र सहित 3 गिरफ्तार, कैंपस में दहशत!
निकिता बनीं फेमिना मिस इंडिया, कौन है निकिता जिसके सिर सजा “मिस इंडिया 2024” का ताज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tiger Reserve
Tiger Reserve : जंगल से आई खुशखबरी ने बढ़ाई उम्मीद, कैमरे में कैद हुआ ऐसा दुर्लभ नजारा जिसने चौंकाया

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह ठाकुर सीजी भास्कर, 29…

Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीजी भास्कर, 29 जून। कबीर जयंती के अवसर…

Congress Training : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन, जिला अध्यक्षों को मिलेंगे आगे की तैयारी के खास मंत्र

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश में कांग्रेस के…

Chhattisgarh Education
Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी में आज शिक्षा…

Raipur Demolition : विधायक कॉलोनी की तैयारी में चली बड़ी कार्रवाई, घर टूटने के बाद गांव में क्यों बढ़ गया विरोध

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी के नकटी गांव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?